एक्सप्लोरर

Exclusive: सीएम एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को बड़ी चेतावनी, 'अगर मै बोलूंगा तो...'

Eknath Shinde Exclusive: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ABP न्यूज़ से खास बातचीत में उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा है.

Eknath Shinde Latest Interview: महराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ABP न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इंटरव्यू के दौरान सीएम शिंदे ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के कई छिपे रहस्य को बाहर निकालने की तरफ इशारा किया है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दी चेतावनी
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, "अगर मै बोलूंगा तो मुंह दिखाने के लिए भी नहीं बचोगे. लंदन से लेकर लखनऊ तक, खोका से कंटेनर तक सब बाते समय आने पर बताऊंगा. मेरा मुंह मत खुलवाओ, पानी सिर के उपर जाएगा तो कागजात के साथ पोल खोलूंगा."

आदित्य ठाकरे पर बोला हमला
इंटरव्यू के दौरान सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर भी हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा, "आदित्य ठाकरे पहले अपनी उम्र देखे फिर बात करे. बालासाहेब की विचार को गंवा दिया है. उनको बात करने का कोई हक नहीं है. ठाकरे सरकार के समय कई बीजेपी नेताओं को जेल में डालने वाले थे. देवेद्र फडणवीस को भी जेल में डालने का प्लान हुआ था. उद्धव ठाकरे ने जेल में डालकर बीजेपी को तोड़ने का प्लान बनाया था. मुझपर किसी का दबाव नहीं था. मैंने पार्टी बचाने के लिए सबकुछ किया है."

बता दें, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज चुनावी शोर-गुल थम जाएगा. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहले चरण के चुनाव के बाद अब दूसरे चरण को लेकर चुनावी मैदान में अपनी ताकत झोंक रहे हैं. आज महाराष्ट्र में कई बड़े नेताओं की रैली होनी है. राहुल गांधी भी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे. वो महाराष्ट्र की सोलापुर सीट और और अमरावती सीट पर चुनावी प्रचार में हिस्सा लेंगे.  

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत, मुंबई पुलिस ने इस घोटाले के मामले में दी क्लीनचिट

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget