एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Ayodhya Visit: 9 अप्रैल को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे एकनाथ शिंदे, सीएम योगी से भी करेंगे मुलाकात

Eknath Shinde in Ayodhya: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण और पूजा करेंगे. शिवसेना ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है.

Eknath Shinde and Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या जायेंगे और भगवान रामचंद्र के दर्शन करेंगे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने अयोध्या दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. महाराष्ट्र में सत्ता हस्तांतरण के घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्या आएंगे. इस बीच शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे की तैयारी चल रही है. 

चल रही है तैयारी
एबीपी माझा में छपी खबर के अनुसार, शिवसेना मुख्यमंत्री शिंदे के अयोध्या दौरे की तैयारी कर रही है. इस दौरे के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री, विधायक, पदाधिकारी अयोध्या जाएंगे. इसको लेकर शिवसेना ने तैयारी शुरू कर दी है. सांसद हेमंत गोडसे ने कहा है कि मजदूरों को अयोध्या जाने के लिए स्पेशल ट्रेन भी बुक की गई है.  

सांसद हेमंत ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे की जानकारी देते हुए सांसद हेमंत गोडसे ने कहा, '9 को अयोध्या दौरा है. हम सभी शिवसैनिक अयोध्या जा रहे हैं. शिवसेना प्रमुख के विचारों को सभी तक पहुंचाने के लिए अयोध्या दौरे का आयोजन किया गया.

कैसा होगा अयोध्या दौरा 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा तैयार कार्यक्रम में रामलला, हनुमान गढ़ी दर्शन पूजन, राम मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण, आरती और लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का आशीर्वाद लेना शामिल है. शिवसैनिक 8 अप्रैल से अयोध्या में होंगे और मुख्यमंत्री शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेंगे. शाम को शरयू आरती करने के बाद वे मुंबई लौट जाएंगे.

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी में शिवसेना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. अयोध्या के अपने दौरे को यादगार बनाने के लिए शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल और प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंच गए हैं. वह पूरे कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और दो दिन में इसे अंतिम रूप देंगे. शिंद के स्वागत में 7 और 8 अप्रैल को लखनऊ से लेकर अयोध्या तक करीब 1500 बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे. शिवसेना के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rapper Raj Mungase: इस मराठी रैपर पर लगा शिंदे सरकार को बदनाम करने का आरोप, केस दर्ज, NCP नेता ने की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget