एक्सप्लोरर

CM शिंदे का पलटवार- '2014 और 2019 में गलत हुई शरद पवार की भविष्यवाणी, अगला लोकसभा चुनाव...'

Maharashtra Politics News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि देश में बीजेपी विरोधी लहर है. शरद पवार ने कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार के बाद यह दावा किया है जिसपर महाराष्ट्र के सीएम ने पलटवार किया

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को कहा कि 2014 और 2019 लोकसभा के चुनावों के नतीजों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) की भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी और अगला चुनाव भी अपवाद नहीं होगा. पिछले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections) के नतीजों के बाद, एनसीपी प्रमुख ने कहा था कि चुनाव परिणाम अगले साल के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद के परिदृश्य के संकेत हैं. 

कर्नाटक में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराकर पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है. शरद पवार ने बुधवार को औरंगाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि वर्तमान में 'बीजेपी विरोधी' लहर है और देश के लोग कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखते हुए बदलाव चाहते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में होगा, और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल के उत्तरार्ध में होगा. 

बीजेपी की आलोचना पर सीएम शिंदे ने दिया जवाब
सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार सुबह नवी मुंबई में बन रहे नए हवाई अड्डे के स्थल का दौरा किया और जारी काम का जायजा लिया. शरद पवार द्वारा बीजेपी की आलोचना किए जाने पर सीएम शिंदे ने कहा, 'उनकी सभी (चुनावी) भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं और यह 2014 तथा 2019 में देखने को मिला. आगे भी उनकी सभी भविष्यवाणियां गलत साबित होंगी.'

बीजेपी के 300 सांसद, फिर पीएम मोदी की लोकप्रियता कैसे घट रही - फडणवीस
उधर, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब 300 से ज्यादा सांसद (सत्तारूढ़ दल से) निर्वाचित हो रहे हैं तो कोई कैसे कह सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता घट रही है. इस बीच, नवी मुंबई हवाई अड्डे के बारे में बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि ठेकेदार ने दिसंबर 2024 में नई सुविधा को चालू करने की योजना बनाई थी लेकिन इससे पहले काम पूरा करने और मई 2024 तक सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Maharashtra: अब इस मुद्दे पर सुप्रिया सुले ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'पूरी तरह से फेल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की टीम पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget