एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कसा शिकंजा, Dawood के भाई Iqbal Kaskar से होगी पूछताछ

Dawood Ibrahim: ईडी अब अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई पर शिकंजा कसने की जुगत में लगी है. एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी दाउद के भाई इकबाल कासकर से पूछताछ करने की तैयारी में है.

Dawood Ibrahim: ईडी अब अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई पर शिकंजा कसने की जुगत में लगी है. एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी दाउद के भाई इकबाल कासकर से पूछताछ करने की तैयारी में है. इसी मामले में ईडी ने कोर्ट से पेशी वारंट भी जारी करवाया है. स्थानीय अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा दर्ज धन शोधन के एक मामले में भगोड़े डॉन दाउद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) के खिलाफ बुधवार को पेशी वारंट जारी किया. कासकर रंगदारी के विभिन्न मामलों में फिलहाल ठाणे की जेल में बंद है.

पेशी वारंट जारी करते हुए स्पेशल जज एम. जी. देशपांडे ने कहा कि आरोपी को शहर से यहां लाने और 18 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश करने की पूरी व्यवस्था ईडी द्वारा की जाएगी. अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी रंगदारी के मामलों में उसे फिर से वापस भी भेजेगी.

गौरतलब है कि कास्कर से पूछताछ करने की ईडी इस पहल से एक दिन पहले ही एजेंसी ने अंडरवर्ल्ड में धन के लेनदेन, अवैध संपत्ति सौदों और हवाला लेनदेन से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के संबंध में मुंबई में कई जगहों की तलाशी ली थी.

एजेंसी ने 10 जगहों की तलाशी ली जिनमें 1993 मुंबई विस्फोटों के सरगना दाउद इब्राहिम की बहन दिवंगत हसीना पारकर और गैंगस्टर छोटा शकील (Gangster Chhota Shakeel) के रिश्तेदार से जुड़े परिसर भी शामिल हैं. यह कार्रवाई धन शोधन निषेध कानून (PMLA) के तहत की गई है. ईडी (ED) का यह मामला हाल ही में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है. एनआई ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है.

दाउद की बहन के घर की भी ली थी तलाशी

एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालाय (Enforcement Directorate ) ने मंगलवार को भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) बहन हसीना पारकर (Haseena Parkar) के आवास सहित दस स्थानों पर छापे मारी की. यह मामला दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा हाल ही में दर्ज एफआईआर पर आधारित है.

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन के एक गिरफ्तार सहयोगी के करीबी एक वरिष्ठ राजनेता की जांच के दायरे में है. इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''ये रेड मुंबई में करीब 10 जगहों पर की गई हैं, जिनमें नागपाड़ा भी शामिल है. एनआईए ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का ताजा मामला दर्ज किया था.'' 

यह भी पढ़ें

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद की बहन Haseena Parker के घर की छापेमारी, एक शख्स को हिरासत में लिया

दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ED को हसीना पार्कर के घर से क्या मिलेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget