एक्सप्लोरर

Disha Salian Defamation Case: दिशा मामले में पुलिस के सामने बेटे के साथ पेश हुए नारायण राणे, 9 घंटे चली पूछताछ

 केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक पुत्र नितेश राणे से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान मामले को लेकर कई घंटे पूछताछ चली.

 केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक पुत्र नितेश राणे से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान मामले को लेकर कई घंटे पूछताछ चली. नारायण राणे और नितेश राणे दोनों ही अपने बयान दर्ज कराने मालवणी थाने पहुंचे थे.

सालियान के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने और झूठी सूचना फैलाने के आरोप में नारायण राणे तथा नितेश के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था. 

9 घंटे चली पूछताछ

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नारायण राणे और उनके बेटे करीब दो बजे पश्चिमी उपनगर में मालवणी थाना पहुंचे और लगभग नौ घंटे बाद रात करीब पौने 11 बजे वहां से निकले. मंत्री जब वहां पहुंचे तो उनके समर्थक भी थाने के बाहर जमा हो गये तथा नारेबाजी की.

मालवणी पुलिस ने नितेश राणे को एक नोटिस भेज कर बृहस्पतिवार को और उनके पिता को शुक्रवार को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा था. लेकिन उन्होंने अपने वकील के जरिये पुलिस को सूचना दी कि चूंकि राज्य विधानमंडल का सत्र चल रहा है और वे उक्त तारीखों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन को प्राथमिकता देंगे तथा शनिवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित होंगे.

10 मार्च तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

यहां की एक अदालत ने पिता-पुत्र को शुक्रवार को 10 मार्च तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था. मालवणी पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने 19 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन में कुछ टिप्पणी की थी, जहां उनके पुत्र भी उपस्थित थे. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने 19 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन के दौरान सालियान की मौत के बारे में कुछ दावे किये थे. इस दौरान नितेश भी मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि सुशांत का शव उपनगर बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिलने के छह दिन पहले सालियान ने आठ जून 2020 को उपनगर मलाड में एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

यह भी पढ़ें

Mumbai News: नितेश राणे के बयान पर भड़कीं मेयर किशोर पेडनेकर, कहा- 24 घंटे के लिए ED-CBI हटाओ तो हम...

Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी मुखर्जी का आरोप, कहा- ‘शीना जिंदा है’ इसकी जांच नहीं करना चाहती CBI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget