एक्सप्लोरर

Dharavi Masjid: धारावी में मुस्लिम ही हटा रहे महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद के अनधिकृत निर्माण, हुआ था भारी बवाल

Dharavi Masjid News: मुंबई के धारावी में स्थित महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद 60 साल से ज्यादा पुरानी है. इस मस्जिद को दो साल पहले नोटिस भेजी गई थी. उस समय मामले में किसी भी तरह का हल नहीं निकला था.

Dharavi Masjid Demolition: महाराष्ट्र के धारावी में महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद के अनधिकृत निर्माण को ट्रस्ट की ओर से हटाया जाना शुरू हो गया है. नगर पालिका जब अनधिकृत मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई करने गई तो विरोध हुआ. धारावी में इस घटना से तनावपूर्ण माहौल हो गया. इस मामले में ट्रस्ट ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाल ही में ट्रस्ट ने मस्जिद में अनधिकृत निर्माण को हटाने का आश्वासन दिया था. इसी के तहत आज ट्रस्ट ने मस्जिद पर हुए अनधिकृत निर्माण को हटाना शुरू कर दिया है.

धारावी के महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद को लेकर बीते शनिवार को जो हंगामा हुआ था, उसके बाद मस्जिद कमिटी ने 7 दिनों का वक्त मांगा था और खुद अवैध हिस्से को तोड़ने की बात कही थी. अब मस्जिद कमिटी की तरफ से खुद उस अवैध हिस्से को तोड़ने की शुरुआत की जा रही है. ऊपर का जो 20 फीट का मीनार का हिस्सा है, वो मुख्य रूप से अवैध है, उसपर ग्रीन कर्टन लगाया है और लकड़ी लगाकर तोड़ने की कार्रवाई शुरू होगी.

इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 3 लोगों को सरकारी काम में बाधा डालने, दंगा और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है.

क्या था पूरा मामला ?

मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में शनिवार सुबह उस समय तनाव पैदा हो गया, जब हजारों लोग एक मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को गिराने की बीएमसी की योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए. कुछ निवासियों ने नगर निकाय के अधिकारियों को उस गली में प्रवेश करने से रोक दिया, जहां मस्जिद स्थित है और जल्द ही हजारों लोग धारावी थाने के बाहर एकत्र होकर सड़क पर बैठ गए.

स्थिति तनावपूर्ण होने पर मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बीएमसी के अधिकारियों से बातचीत की, उन्होंने अतिक्रमण वाले हिस्से को हटाने के लिए चार से पांच दिन का समय मांगा, जिस पर अधिकारियों ने सहमति जताई.

60 साल से ज्यादा पुरानी है मस्जिद

गौरतलब है कि मुंबई के धारावी में स्थित महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद 60 साल से ज्यादा पुरानी है. इस मस्जिद को दो साल पहले नोटिस भेजी गई थी. उस समय मामले में किसी भी तरह का हल नहीं निकला था. यह मस्जिद जब बनाई गई थी, तब यह ग्राउंड प्लस 2 मंजिल की थी. इस मस्जिद में बारिश का पानी जाता था और इसी वजह से मस्जिद का रिपेरिंग का काम किया गया.

जनसंख्या बढ़ने की वजह से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एक मंजिल बढ़ा दिया गया था. तीन साल पहले से काम चल रहा था और अब जाकर मस्जिद पूरी तरह से तैयार हुई थी. वहीं धारावी मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने के लिए बीएमसी की टीम के पहुंचने पर बवाल हो गया था. हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget