एक्सप्लोरर

Dharavi LPG Blast: अवैध पार्किंग का खौफनाक अंजाम! जानें क्या है धारावी एलपीजी ब्लास्ट का पूरा सच?

Dharavi Blast Update: धारावी में हुए भीषण LPG विस्फोट की जांच में अवैध पार्किंग और जबरन वसूली का खुलासा हुआ, जिससे कई जानें गईं. पुलिस ने नौ आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Dharavi Blast Update: मुंबई के धारावी इलाके में 24 मार्च को भीषण एलपीजी विस्फोट की घटना सामने आई है. इस ब्लास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर अलग अगल एंगल से वायरल है, जिनमें आग की भयंकर लपटें और काला धुआं देखा जा सकता है. जिसने भी देखा वो हैरान रह गया लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाला है वो खुलासा जो इस घटना के जांच के दौरान सामने आया है.

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि नो पार्किंग जोन (No Parking Zone) में अवैध रूप से पार्किंग टैक्स वसूला जा रहा था और यह गैरकानूनी धंधा तरबेज़ शेख और तारीक जब्बार शेख के इशारे पर चल रहा था.

घटना के दिन क्या हुआ था?
घटना के दिन, सायन-धारावी रोड पर ट्रक संख्या MH 04 FJ 1320 और टेम्पो क्रमांक MH 01 CQ 0252 को नो पार्किंग क्षेत्र में सड़क किनारे डबल पार्किंग में खड़ा किया गया था. इन वाहनों में विस्फोटक और ज्वलनशील गैस सिलेंडर लदे हुए थे. इसके अलावा, मोटर ट्रक MH 01 DR 6664 और अन्य वाहनों को भी इसी स्थान पर खड़ा किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और विस्फोट जैसी गंभीर घटना घटी.

कई लोग हैं शामिल 
पुलिस द्वारा की गई जांच में यह भी पाया गया कि ट्रक संख्या MH 04 FJ 1320 का चालक बाबू गोपाल पुजारी (45 वर्ष) था, जबकि यह ट्रक HP गैस सिलेंडर आपूर्तिकर्ता निनाद सुरेश केलकर (50 वर्ष) के स्वामित्व में था. इसके प्रबंधक के रूप में नागेश सुभाष नवले (28 वर्ष) का नाम सामने आया. इसी प्रकार, टेम्पो MH 01 CQ 0252 के चालक वेलु नाडर और मोटर ट्रक MH 01 DR 6664 के चालक सोनू गौतम चारमोहन (24 वर्ष) भी इसमें संलिप्त पाए गए. साथ ही, राशन दुकान के मालिक अनिल कुमार गुलाबचंद गुप्ता (50 वर्ष) का नाम भी इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों में शुमार किया गया.

तरबेज तारिक शेख (जिसका असली नाम तारीक जब्बार शेख है) और उसके सहयोगियों द्वारा कार और ट्रक चालकों से पैसे लेकर उन्हें अवैध रूप से वाहन पार्क करने की अनुमति दी गई. इस लापरवाही के चलते गैस विस्फोट हुआ, जिससे कई लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पहुंचा.

घटना 24 मार्च 2025 की रात 9:50 बजे निसर्ग उद्यान, उत्तर वाहिनी, एल.बी.एस. रोड, धारावी, मुंबई के पास घटी. इस मामले में पुलिस ने सभी संबंधित चालकों, मालिकों और अवैध रूप से पार्किंग करवाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस जांच में साफ हुआ कि इन लोगों को संभावित खतरे का पहले से अंदाजा था, फिर भी उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया.

इन पर FIR दर्ज
पुलिस ने दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285, 287, 288 के तहत मामला दर्ज किया है. ये धाराएं सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने, लापरवाही से आग या विस्फोटक सामग्री का उपयोग करने और असावधानीपूर्वक निर्माण कार्य करने से संबंधित हैं. जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनके नाम हैं बाबू गोपाल पुजारी, निनाद सुरेश केलकर, नागेश सुभाष नवले, वेलु नाडर, सोनू गौतम चारमोहन, अनिल कुमार गुलाबचंद गुप्ता, तरबेज तारिक शेख, तारीक जब्बार शेख.

घटनास्थल पर अवैध रूप से पार्क किए गए अन्य वाहनों के मालिक
यह मामला धारावी में अवैध पार्किंग और गैरकानूनी गतिविधियों के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है. पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और कठोर कार्रवाई की जा सके.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget