एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे-नीत शिवसेना गुट की टिप्पणी पर फडणवीस का पलटवार, बोले- हमारी सरकार ‘गद्दार’ नहीं, ‘खुद्दार’...

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि शिंदे-नीत सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे-नीत शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गठबंधन सरकार वैध है और सत्ता में बनी रहेगी. उन्होंने यह टिप्पणी उद्धव ठाकरे-नीत शिवसेना गुट की ओर से मौजूदा सरकार के पतन का पूर्वानुमान लगाए जाने के सदंर्भ में की. फडणवीस ने कहा कि जून 2022 में सत्ता में आई मौजूदा सरकार संवैधानिक नियम कायदों के साथ आई है. 

उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में राज्य बीजेपी की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उच्चतम न्यायालय ‘हमारे पक्ष’ में ही फैसला देगा.  उन्होंने यह टिप्पणी शिंदे गुट के 16 विधायकों के खिलाफ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट द्वारा दायर याचिका के संदर्भ में की. 

उद्धव ठाकरे-नीत गुट का नाम लिये बिना वरिष्ठ बीजेपी नेता ने उन आलोचनाओं को खारिज कर दिया कि सरकार गैर-कानूनी तरीके से बनाई गई है और कई सदस्यों (शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना) को (उच्चतम न्यायालय द्वारा) अयोग्य ठहराया जाएगा. 

फडणवीस ने कहा, ‘‘यह संदेश प्रसारित किया जा रहा है ताकि ठाकरे गुट के बाकी बचे 10-15 विधायक भी बगावत न करें.  हमने जो भी किया वह नियमों के अनुसार और संविधान के तहत किया. हमारी सरकार ‘गद्दार’ नहीं है, बल्कि ‘खुद्दार’ है.’’

उन्होंने आरोप लगाया कि महा विकास आघाड़ी (नवंबर 2019 से जून 2022) के शासन को भ्रष्टाचार के लिए जाना जाएगा, जिसमें कोई विकास कार्य नहीं हुआ. ’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘पिछली सरकार में एक भी विकास परियोजना नहीं बनी.’’ उन्होंने दावा किया कि शिंदे-नीत सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.  गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे-नीत शिवसेना गुट के नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने कहा था कि मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी. 

फडणवीस ने कहा कि शीर्ष अदालत बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने से जुड़े मामले पर 14 फरवरी को सुनवाई शुरू करेगी.  उन्होंने कहा, ‘‘हम जनसेवा का 20-20 मैच खेल रहे हैं, जबकि महा विकास आघाड़ी सरकार भ्रष्टाचार का टी-20 मैच खेल रही थी. ’’

इसे भी पढ़ें:

महाराष्ट्र पत्रकार हत्या मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा एलान, कहा- उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में होगा एसआईटी का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में उद्धव गुट के सांसद संजय राउत बोले, 'ईरान की मेहरबानी से तो आपके...'
राज्यसभा में उद्धव गुट के सांसद संजय राउत बोले, 'ईरान की मेहरबानी से तो आपके...'
Pune News: SSC परीक्षा केंद्र में नाबालिग ने छात्र पर कक्षा में घुसकर किया हमला, थी पुरानी रंजिश
Pune News: SSC परीक्षा केंद्र में नाबालिग ने छात्र पर कक्षा में घुसकर किया हमला, थी पुरानी रंजिश
Mumbai: बाइक-कैब की मामूली टक्कर बना खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर हत्या
Mumbai: बाइक-कैब की मामूली टक्कर बना खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर हत्या
हल्दी समारोह में खून-खराबा! 'इसे अब नहीं छोड़ना है' कहकर दोस्तों ने ही साथी पर किया हमला
हल्दी समारोह में खून-खराबा! 'इसे अब नहीं छोड़ना है' कहकर दोस्तों ने ही साथी पर किया हमला

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget