एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र पत्रकार हत्या मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा एलान, कहा- उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में होगा एसआईटी का गठन

Maharashtra News: रत्नागिरि जिले में पत्रकार शशिकांत वारिशे को गत छह फरवरी को कथित तौर पर एक एसयूवी ने टक्कर मार दी थी और अगले दिन अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी.

Journalist Murder Case: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि इस सप्ताह के शुरू में रत्नागिरि जिले में पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा. वारिशे (48) को गत छह फरवरी को कथित तौर पर एक एसयूवी ने टक्कर मार दी थी और अगले दिन अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी. आरोप है कि उक्त एसयूवी को जमीन डीलर पंढरीनाथ अम्बेरकर चला रहा था.

हत्या के आरोप में गिरफ्तार अम्बेरकर इलाके में प्रस्तावित रिफाइनरी के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को कथित रूप से धमकाया करता था.

अम्बेरकर के खिलाफ वारिशे द्वारा लिखा गया एक लेख घटना की सुबह एक स्थानीय मराठी अखबार में प्रकाशित हुआ था. उक्त घटना मुंबई से लगभग 440 किलोमीटर दूर राजापुर में एक पेट्रोल पंप के पास हुई थी.

फडणवीस के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य में पुलिस प्रशासन को एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया गया है. उप मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व एक उच्च पदस्थ अधिकारी करेंगे.

मुंबई में पत्रकारों ने शुक्रवार को मंत्रालय के पास विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाने के साथ-साथ एसआईटी के गठन की मांग की थी.

अजित पवार ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना?

महाराष्ट्र में पत्रकार की हत्या मामले में अजित पवार ने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए अजीत पवार ने कहा, “जिस तरह से एक पत्रकार की हत्या की गई और जो हादसा कोंकण संभाग में हुआ हमें पता होना चाहिए कि इसके पीछे कौन है, मास्टरमाइंड कौन है. क्या कर रही है ये सरकार, पुलिस तंत्र? क्या सब सो रहे हैं? लोगों को पता ही नहीं चलता कि अगर इस तरह की घटनाएं बड़े-बड़े लोगों के साथ होने लगें तो आम लोग किसकी ओर देखें? इस राज्य में कानून व्यवस्था कैसे रहेगी? इन सबकी मैं कड़ी निंदा करता हूं. इसकी जांच होनी चाहिए."

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra Bypoll 2023: 18 फरवरी को महाराष्ट्र आएंगे अमित शाह, उपचुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई 40 स्टार प्रचारकों की सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget