एक्सप्लोरर

अगर केंद्र में मंत्री बनने की पेशकश हुई तो? देवेंद्र फडणवीस बोले, 'मैं जिस पार्टी में हूं वहां कोई...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर केस के आरोपी के एनकाउंटर पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि इसकी जांच होगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मदेरी देगी वो उसे निभाएंगे. दरअसल, उनसे सवाल किया गया कि अगर उन्हें केंद्र में मंत्री बनाए जाने की पेशकश की जाएगी तो उनका रुख क्या होगा. 

इस पर फडणवीस ने कहा, "मैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखता. वास्तविकता में जीने वाला व्यक्ति हूं. जब जहां बुलाया जाएगा चला जाउंगा.'' इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, ''मैं जिस पार्टी में हूं वहां कोई च्वाइस नहीं होता. मुंबई में बोला जाएगा तो वहां रहूंगा, दिल्ली में बोला जाएगा तो वहां जाउंगा और अगर मेरे घर नागपुर में कहा जाएगा तो वहां जाउंगा.''

फडणवीस को दिल्ली और मुंबई में से सबसे अच्छा कहा लगता है ? इस सवाल पर फडणवीस ने कहा, "मुझे तो सबसे अच्छा नागपुर में लगता है लेकिन वहां रह थोड़ी सकता हूं."

पुलिस पर हमला होगा तो वह ताली नहीं बजाएगी- फडणवीस
महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर एनकाउंटर पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, '' हम एनकाउंटर में यकीन नहीं करते. मेरा मानना है कि किसी कानून का पालन होना चाहिए और उस हिसाब से अपराधी को दंड मिलना चाहिए. अगर कोई अपराधी बंदूक छीनकर पुलिस पर गोली चलाता है पुलिस ताली नहीं बजा सकती और पुलिस ने गोली चलाई अपने संरक्षण के लिए चलाई, उसको एनकाउंटर कहिए, संरक्षण कहिए, यह जांच का विषय है.''

अक्षय शिंदे मामले की होगी निष्पक्ष जांच - फडणवीस
क्या एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच होगी? इस पर फडणवीस ने कहा, ''सौ प्रतिशत जांच होगी, नियम ही है एक व्यक्ति हमारी कस्टडी में था. किसी भी प्रकार से मौत हुई हो. उसकी जांच होती है. मेरी अपेक्षा यह है कि कल घटना घटी है आज तफ्तीश शुरू की है. सीआईडी ने जांच शुरू की. आज ही कैसे सारे जवाब दे दें. निष्पक्ष जांच होगी. सुप्रीम कोर्ट ने बहुत स्पष्ट टिप्पणी की है. पुलिस को पहले जांच करने दे, सीआईडी को जांच करने दे सारी चीजें बाहर आ जाएंगी.'' 

एनकाउंटर के बाद लगी होर्डिंग तो यह बोले फडणवीस
बदलापुर की घटना के बाद फडणवीस की तस्वीर वाली होर्डिंग लगाई गई थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ''मैं ऐसी होर्डिंग का समर्थन नहीं करता.यह गलत है. ऐसी घटना का महिमामंडन नहीं होना चाहिए. ये बात अलग है कि इंस्टैंट न्याय मिला, जो भावना लोगों की दिखी, लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए था. इस प्रकार की घटना पर बहुत गंभीरता से सोचना चाहिए.''

ये भी पढ़ें- Badlapur Case: अक्षय शिंदे के परिजनों की मांग, 'अंतिम संस्कार के लिए दी जाए पुलिस की सुरक्षा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget