एक्सप्लोरर

Badlapur Case: अक्षय शिंदे के परिजनों की मांग, 'अंतिम संस्कार के लिए दी जाए पुलिस की सुरक्षा'

Badlapur Encounter Case: बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी के पिता का कहना है कि उनके बेटे को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया है. पिता ने मामले में जांच की मांग की है.

Thane News: बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे (Akshay Shinde) का अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. उसके परिजनों की मांग है कि अंतिम संस्कार के लिए पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए. अक्षय के चाचा अमर शिंदे ने कहा कि उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि कहां अंतिम संस्कार करना है. अमर शिंदे ने कहा कि अक्षय के माता-पिता और वकील को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए क्योंकि उनके जान को खतरा है. 

अमर शिंदे ने कहा, ''हम अभी स्थान की तलाश कर रहे हैं. पुलिस ने हमसे कुछ स्थान दिखाने कहा है. हम सुरक्षित स्थान पर शव को दफनाएंगे.'' अमर शिंदे ने बताया कि सुरक्षा को लेकर उन्होंने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को ईमेल लिखा है. अक्षय शिंदे के वकील अमित कटरनावरे ने कहा कि अक्षय ने यह इच्छा जाहिर की थी कि उसका अंतिम संस्कार दफना कर किया जाए. 

अक्षय के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट को जानकारी दी थी कि उन्हें बेटे का शव मिल गया है लेकिन वे दफनाने का स्थान ढूंढ रहे हैं. सरकारी वकील ने हाई कोर्ट से कहा कि ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने कहा है. 

पिता ने एनकाउंटर को बताया फेक
अक्षय के पिता ने हाई कोर्ट में पुलिस के बयान को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी जिसमें कहा गया था कि अक्षय ने सबसे पहले पुलिसकर्मियों को गोली चलाई और जिसके बाद उसपर जवाबी गोली चलाई गई. अक्षय के पिता ने इसे फेक एनकाउंटर करार देते हुए जांच की मांग की है. 

अक्षय के वकील ने मांगी चार्जशीट की कॉपी
अक्षय शिंदे पर बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. उसे एक अन्य मामले में पूछताछ के लिए बदलापुर लाया जा रहा था और इसी बीच कथित एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई. वकील ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अक्षय के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस की चार्जशीट की कॉपी मांगी है क्योंकि यह उन्हें मुहैया नहीं कराई गई है. चार्जशीट से ही पता चलेगा कि उसकी उस अपराध में क्या भूमिका थी. सरकार किसी को दोषी कैसे ठहरा सकती है. 

ये भी पढ़ें-  'इसे तुरंत गिरा दो', हाजी अली दरगाह में बम की धमकी भरा कॉल, पुलिस ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget