एक्सप्लोरर

राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे साथ आएंगे? सीएम देवेंद्र फडणवीस बड़ा दावा, ‘कम से कम इस समय तो…’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई राजनीतिक एकजुटता होने वाली है.

Raj Thackeray Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में इन दिनों ठाकरे बंधुओं के साथ आने की चर्चा खूब हो रही है. इसको लेकर अटकलें लगनी तब शुरू हुई जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने चचरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ जाने की बात कही.

इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''अगर कोई परिवार एक साथ आ रहा है, तो हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है. उन्हें जरूर एकजुट होना चाहिए, हम उसका स्वागत करते हैं.''

एनडीटीवी से बातचीत में फडणवीस ने आगे कहा, ''मीडिया बहुत ज्यादा सुनता है, बहुत ज्यादा सोचता है और बहुत ज्यादा मतलब निकालता है. फिलहाल जो कुछ भी हो रहा है, उससे मुझे नहीं लगता कि कोई राजनीतिक एकजुटता होने वाली है – कम से कम इस समय तो नहीं. हां, आपने कहा कि एक ने आवाज़ दी और दूसरे ने उसका जवाब दिया. इसलिए मैं इस पर टिप्पणी करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति नहीं हूं.''

राज ठाकरे ने क्या कहा था?

राज ठाकरे ने हाल ही में उद्धव ठाकरे के साथ आने के सवाल पर एक इंटरव्यू में कहा था, ''ये झगड़े और विवाद महाराष्ट्र और मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए बहुत महंगे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि एक साथ आने और एक साथ रहने में कोई कठिनाई है, लेकिन विषय केवल इच्छा का है. यह केवल मेरी इच्छा का मामला नहीं है.''

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

राज ठाकरे के ऑफर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि चलिए मेरी तरफ से कोई झगड़ा नहीं था, जो था भूल गए, लेकिन क्या आप बीजेपी के साथ आएंगे या राज्य का हित देखेंगे?

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''पहले यह तय करो कि आप बीजेपी के साथ जाओगे या शिवसेना के साथ, यानि मेरे साथ. शिंदे के साथ नहीं, गद्दारों के साथ नहीं. इसे बिना शर्त करो, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है. महाराष्ट्र का हित भी यही होना चाहिए.''

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget