एक्सप्लोरर

'डिजिटल इंडिया अब सिर्फ पहल नहीं, यह भारत की पहचान', CM फडणवीस ने की PM मोदी की तारीफ

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि PM मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुई डिजिटल इंडिया की स्वर्णिम यात्रा ने 11 वर्षों में भारत को तकनीकी क्रांति के शिखर पर पहुंचा दिया

Devendra Fadnavis On Digital India: देश में 'डिजिटल इंडिया' को लेकर शुरू हुई क्रांति के 11 साल हो गए हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिजिटल इंडिया और देश में स्टार्टअप्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि 'डिजिटल इंडिया' अब सिर्फ एक पहल नहीं है, यह भारत की पहचान है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुई डिजिटल इंडिया की स्वर्णिम यात्रा ने 11 वर्षों में भारत को तकनीकी क्रांति के शिखर पर पहुंचा दिया. आज 51.6 करोड़ लोग डिजिलॉकर से जुड़े हैं, 97 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूज़र्स हैं और 94 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड कनेक्शन देश के हर कोने में कनेक्टिविटी पहुंचा रहे हैं.

डिजिटल सुरक्षा के साथ स्टार्टअप्स का भी जिक्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने डिजिटल सुरक्षा के साथ ही स्टार्टअप्स का भी जिक्र किया और फायदे गिनवाए. उन्होंने कहा, ''1.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स और 100 से भी अधिक यूनिकॉर्न के साथ भारत नवाचार का केंद्र बन चुका है. इस बदलाव को अपनाते हुए महाराष्ट्र में आरटीएस एक्ट के तहत नागरिकों के लिए ऑनलाइन सुविधाएं और महासाइबर अभियान से लोगों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

'डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत'

उन्होंने आगे कहा, ''आम जनमानस को तकनीक से जोड़कर सशक्त बनाते हुए डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आइए, इस उपलब्धि को साझा करें और कहें डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत.''

'तकनीक से गरीब लोगों का जीवन सशक्त'

उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने 'डिजिटल इंडिया' के 11 साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार (12 जून) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने से लोगों को अनगिनत लाभ हुए हैं. सेवा वितरण और पारदर्शिता को काफी बढ़ावा मिला है. तकनीक सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन बन गई है.” 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget