एक्सप्लोरर

'उसी समय अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा...', CM शिंदे का जिक्र कर ऐसा क्यों बोले फडणवीस?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी CM फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय को लाभ पहुंचाने वाले निर्णय या तो मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान या सीएम शिंदे के कार्यकाल में किए गए थे

Maratha Reservations: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार (19 अगस्त) को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यह कहते हैं कि वह समुदाय को आरक्षण देने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मुख्यमंत्री को सारे अधिकार होते हैं. कोई मंत्री मुख्यमंत्री से बड़ा नहीं होता है. मैं और मुख्यमंत्री साथ मिलकर काम करते हैं. मैं पूरी ताकत से उनके साथ में खड़ा हूं और जहां तक इन आरोपों का सवाल है, मैं तो जरांगे पाटिल जी को कहूंगा कि वो खुद ही मुख्यमंत्री से इस सवाल को पूछें.''

उन्होंने आगे कहा, ''अगर मुख्यमंत्री जी ये कहते हैं कि उनको मराठा समाज के लिए कोई निर्णय लेना था और उसमें मैंने अड़ंगा लगाया, उसी समय अपने पद से भी इस्तीफा दूंगा और राजनीति से भी संन्यास की घोषणा करुंगा. इस प्रकार की झूठी बातें फैलाने का कोई मतलब नहीं है. लगातार मराठा समाज के लिए किसी ने निर्णय लिया है तो वो मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने लिया है या फिर शिंदे जी ने लिया है.''

मनोज जरांगे पाटिल ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर मराठा समुदाय के आरक्षण में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया है. फडणवीस ने कहा, '' अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मराठा आरक्षण के संबंध में उनके निर्णय में मेरी ओर से बाधा पैदा करने की बात साबित होती है तो मैं अपना इस्तीफा दे दूंगा.''

उन्होंने कहा, ''हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है और सभी निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होता है. नागरिक के रूप में, हम जिम्मेदारियां साझा करते हैं. जानबूझकर इस तरह की कहानी बनाना गलत है.'' बता दें कि पिछले साल अगस्त में जालना के अंतरवाली सराती में मराठा कोटा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के लिए फडणवीस, जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं को जिम्मेदार ठहराया था.''

ये भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे कर्ण, देवेंद्र फडणवीस अर्जुन और शरद पवार...', जानिए किसने दिया ऐसा बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: 'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget