एक्सप्लोरर

'अगर किसी को दिक्कत है तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार...', नसीहत देते हुए क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं गठबंधन के अपने नेताओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि एक-दूसरे के खिलाफ न बोलें, सभी का सम्मान करें और कोई भ्रम पैदा न करें.

Devendra Fadnavis On Mahayuti: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन के नेताओं को नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि गठबंधन के नेता एक दूसरे के खिलाफ न बोलें. उन्होंने साफ तौर से संदेश देने की कोशिश की है कि अगर महायुति में हैं तो हमें कुछ समझौता करना होगा.

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ''मैं अपने नेताओं और प्रवक्ता (महायुति) से अनुरोध करना चाहता हूं कि एक-दूसरे के खिलाफ न बोलें, सभी का सम्मान करें और कोई भ्रम पैदा न करें.'' 

हमें महायुति में कुछ समझौता करना होगा- फडणवीस

उन्होंने आगे कहा, ''अगर आपको कोई समस्या है तो हम 'युति' में हैं. एकनाथ शिंदे, अजित पवार और मेरे साथ बात करें. हमें महायुति में कुछ समझौता करना होगा. विपक्ष अपने बीच समझौता करने के लिए तैयार है, इसलिए हमें भी साथ चलना होगा. अगर आपको कोई चीज़ पसंद नहीं है तो उसे मुद्दा न बनाएं.''

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव के बाद राज्य की सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों पर दावों को लेकर महायुति सहयोगियों के बीच खींचतान जारी है. कुछ दिन पहले ही एनसीपी की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा था कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने महायुति से एनसीपी को बाहर रखने की खबरों पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि एनसीपी महाराष्ट्र में महागठबंधन का अभिन्न अंग होगी. तीनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा शांतिपूर्ण तरीके से होगा.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में महायुति का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. महायुति को राज्य की 48 सीटों में से 17 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, महाविकास अघाड़ी को 30 सीटों पर सफलता हासिल हुई, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के बारामती में एक साथ पवार परिवार! एक बैनर पर शरद पवार और अजित पवार, पोस्टर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget