एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कब होंगे नगर पालिका चुनाव? उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए ये संकेत

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव कब होंगे इसपर देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. फडणवीस ने दावा किया कि अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव होंगे.

Maharashtra Municipal Elections: देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनाव (Maharashtra Municipal Corporation Election) की तारीखों पर बड़ा बयान दिया है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में नगर निगम चुनाव के पहले मुकाबले में पुणे नगर निगम पर बीजेपी-शिवसेना का भगवा झंडा फहराने का विश्वास जताया और अक्टूबर-नवंबर के आसपास नगर निकाय चुनाव होने के भी संकेत दिए. इस मौके पर पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल, नगर अध्यक्ष जगदीश मुलिक, पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी, दिलीप कांबले, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे.

देवेंद्र फडणवीस ने किया ये दावा
देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयानों में उद्धव ठाकरे गुट पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'महावसुली सरकार के बाद स्थगन सरकार हटा दी गई है, प्रदेश में अब गतिशील सरकार है. पुणे में करोड़ों की योजनाएं फिर से शुरू हो गई हैं. 40 फीसदी आयकर की समस्या का समाधान किया गया. पुणे बीजेपी का गढ़ है. गिरीश बापट, मुक्ता तिलक की कमी खलेगी. लेकिन गिरीश बापट ने संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं की कतारें खड़ी कीं.

आज का संघर्ष अलग है. संगठन ही बीजेपी की ताकत है. कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने की जरूरत है. अब पहली लड़ाई नगर निगम के लिए आएगी. उन्होंने कहा कि पहली लड़ाई बीजेपी-शिवसेना जीतेगी, पुणे नगर निगम पर भगवा फहरेगा.

कर्नाटक चुनाव के नतीजे पर बोले फडणवीस
कर्नाटक में बीजेपी को महज 0.4 फीसदी वोट मिले और उसे 40 सीटों का नुकसान हुआ. लेकिन मेरा दावा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी कर्नाटक की 28 में से कम से कम 25 सीटें जीतेगी, फडणवीस ने स्पष्ट किया. दुनिया के कई देशों में भले ही मंदी है, लेकिन भारत में मंदी नहीं है. फडणवीस ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से विकास कर रही है.

ये भी पढ़ें: Haj Yatra 2023: NCP नेता अजित पवार ने सीएम शिंदे की लिखा पत्र, हज यात्रियों के लिए की ये मांग, क्या मिलेगी राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget