एक्सप्लोरर

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मोहब्बत दुकान में नहीं हमारे दिल में होनी चाहिए', देवेन्द्र फडणवीस का राहुल गांधी पर हमला

Maharashtra Politics: देवेन्द्र फडणवीस ने राहुल गांधी से सवाल किया कि, कांग्रेस अगर ‘जितनी आबादी, उतनी भागीदारी’ के सिद्धांत में विश्वास करती है तो एक ही परिवार से ‘इतने सारे’ प्रधानमंत्री क्यों बने.

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र (Maharashtra) के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से शुक्रवार को सवाल किया कि कांग्रेस अगर ‘जितनी आबादी, उतनी भागीदारी’ के सिद्धांत में विश्वास करती है तो उसके शासनकाल में एक ही परिवार से ‘इतने सारे’ प्रधानमंत्री क्यों बने.

एक ही परिवार से इतने प्रधानमंत्री क्यों- देवेन्द्र फडणवीस
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित ‘ओबीसी जागर यात्रा’ को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि, बीजेपी शासन के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक सत्ता और कल्याण लाभों में पर्याप्त हिस्सेदारी मिल रही है. देश में जाति आधारित जनगणना पर जोर देने वाली कांग्रेस ‘जितनी आबादी, उतनी भागीदारी’ के नारे का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने इस नारे का जिक्र करते हुये पूछा, ‘फिर, इतने सारे प्रधानमंत्री केवल एक ही परिवार से क्यों आए. क्या वे इस प्रश्न का उत्तर देंगे.’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की पार्टी (शिवसेना) ने एक समय मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया था.

OBC वर्ग के साथ खड़े हैं पीएम मोदी- देवेन्द्र फडणवीस
उन्होंने कहा कि आज देश में ओबीसी प्रधानमंत्री हैं और ऐसे नेता हैं जो ओबीसी के लिये काम करने के वास्ते खड़े हैं. फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी तक पहुंचता है. उन्होंने कहा कि लगभग 60 प्रतिशत केंद्रीय मंत्री इन समुदायों से हैं. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि इसी तरह, फसल बीमा का 71 प्रतिशत लाभ इन समुदायों को जाता है और वे पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 80 प्रतिशत लाभार्थी भी हैं.उन्होंने कहा कि विभिन्न शैक्षणिक छात्रवृत्ति के 58 प्रतिशत लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से हैं.

 

राहुल की मोहब्बत की दुकान पर साधा निशाना
कांग्रेस के एक कार्यक्रम में स्थानीय पार्टी नेताओं के बीच हुयी झड़प का हवाला देते हुये फडणवीस ने कहा, ‘‘(कांग्रेस नेता) राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं, लेकिन मोहब्बत किसी दुकान में नहीं होता है बल्कि इसे हमारे दिल में होना चाहिए और हमने कांग्रेस के प्रेम की दुकान कल नागपुर में देखी.’ उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के 17 प्रतिशत मुख्यमंत्री ओबीसी थे, वहीं भाजपा के मामले में यह अनुपात 31 प्रतिशत है. फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी के लिए एक अलग मंत्रालय शुरू किया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि मराठा और धनगर समुदायों को महाराष्ट्र में आरक्षण मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget