एक्सप्लोरर

इस्तीफे की पेशकश करने वाले देवेंद्र फडणवीस ने अब दिया ये संकेत, जानें क्या बोले?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे खिलाफ फेक नैरेटिव चलाई गई जिसको हम रोक नहीं पाए और हमारी सीटें कम हुईं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर बीजेपी 2019 चुनाव वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई. वह यहां की केवल 9 सीटें ही जीत पाई. खराब प्रदर्शन के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी. हालांकि अब वह लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और यह भरोसा दिला रहे हैं कि बीजेपी फिर वापसी करेगी.

फडणवीस ने कहा कि कई जगह हम दो हजार और चार हजार वोटों के अंतर से हारे हैं. हालांकि जो जीता उसे जीत की शुभेच्छा दी जानी चाहिए. इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता की पंक्ति का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की. 

फडणवीस ने गुरुवार को बांद्रा में बीजेपी के विजय संकल्प बैठक में कहा, ''हम महाराष्ट्र में कहीं दो हजार, कहीं चार हजार कहीं नौ हजार और सोलह हजार वोट से हारे. हार-जीत तो लगी रहती है जो जीता उसको शुभेच्छा. हम लोगों को अटल जी की बात याद रखनी है कि 'क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही....''

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ''हमारे लिए खुशी की बात है कि हमने विपक्ष के नेता के रिकॉर्ड की बराबरी की और जवाहर लाल नेहरू की तरह हमारे नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने.'' लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया था लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. ऐसे में विपक्षी उनकी आलोचना कर रहा है और उसे बीजेपी की नैतिक हार बता रहा है. इसको लेकर तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा, ''कभी कभी मेरिट और डिस्टिंक्शन लाने वाले बच्चे को 75 नंबर आते हैं तो लोग मेरिट भूल जाते हैं जबकि जो 25 नंबर लाता था, उसको 40 आ जाता है तो लोग उसकी बात करते हैं.''

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने लागू कराया संविधान - फडणवीस
फडणवीस ने दावा करते हुए कहा, ''हमारे बारे में फेक नैरेटिव बनाई गई. संविधान बदल दिया जाएगा वगैरह... यह हमारी कभी मंशा नहीं था. जो संविधान जम्मू कश्मीर में कभी लागू नहीं हो पाया वो संविधान मोदी जी ने लागू करवाया. एक फैक नैरिटिव तैयार किया. फेक नैरेटिव की फैक्ट्री लगाई. हम सोशल मीडिया वॉर का जवाब नहीं दे पाए जिससे महाराष्ट्र में सीटें कम आईं.''

ये भी पढे़ं- RSS को लेकर महाराष्ट्र BJP का बड़ा रुख, लोकसभा चुनाव में झटके के बाद पार्टी ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget