एक्सप्लोरर

Maharashtra: डिप्टी CM अजित पवार का चाचा शरद पवार पर हमला, कहा- 'अगर मैं वरिष्ठ नेता का बेटा होता तो..'

Maharashtra Politics: एनसीपी नेता अजित पवार ने बताया कि वह बारामती लोकसभा सीट से किसे उतारने वाले हैं. अभी इस सीट का प्रतिनिधित्व उनकी बहन सुप्रिया सुले कर रही हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने अपने चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) की ओर इशारा करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर वह 'वरिष्ठ' नेता के बेटे होते तो आसानी से एनसीपी के अध्यक्ष बन जाते. अजित पवार ने उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया कि भ्रष्टाचार के मामलों ने उन्हें पाला बदलने के लिए विवश किया. एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार ने महाराष्ट्र में पिछले साल शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल होने के लिए अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी.

अजित पवार ने पुणे में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन पर शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी को 'चोरी' करने का आरोप लगाया गया था, लेकिन भारत के निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है और इस बात की पुष्टि की है कि अजित गुट ही असली एनसीपी है. उन्होंने अपने चाचा का नाम लिए बिना कहा, ‘‘यदि मेरा जन्म वरिष्ठ नेता के घर हुआ होता तो मैं स्वाभाविक रूप से पार्टी का अध्यक्ष बन जाता, बल्कि पार्टी मेरे नियंत्रण में आ जाती. लेकिन, मैं भी आपके भाई के घर पैदा हुआ हूं. ’’

जब मंत्री नहीं बने तो भ्रष्टाचार के आरोप कैसे लगेंगे- पवार
डिप्टी सीएम ने कहा कि समूचा परिवार उनके विरूद्ध है किंतु पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बदनामी हुई. कहा गया कि हमने यह फैसला (बीजेपी से हाथ मिलाने का) सिर्फ अपने खिलाफ जांचों को रोकने के लिए लिया. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या हमारे साथ जो लोग हैं, उनमें से हर कोई जांच का सामना कर रहा है? ’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कभी मंत्री नहीं बने और इसलिए उन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे. उन्होंने कहा, ‘'जब आप कभी मंत्री नहीं बने, तो आपके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप कैसे लगेंगे?...मेरे पास राज्य की जिम्मेदारी थी. जो लोग काम करते हैं, उन पर आरोप लगना तय है. जो लोग काम नहीं करते, उनका साफ रहना तय है.’’

बारामती पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान
उल्लेखनीय है कि शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने अभी तक कभी मंत्री पद नहीं संभाला है. अजित पवार ने दावा किया कि यदि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के लिए शरद पवार की पसंद को मान लिया होता तो उनकी सराहना हो रही होती. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं जब पार्टी का अध्यक्ष बन गया तो हमारे बारे में कहा गया कि हम किसी भी काम के नहीं हैं.’’ उन्होंने कहा कि वह बारामती से एक ऐसा उम्मीदवार खड़ा करेंगे जिसने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा हो लेकिन इस उम्मीदवार के समर्थकों के पास पर्याप्त अनुभव होगा. पवार ने कहा कि लोगों को इस उम्मीदवार को यह मानकर वोट देना चाहिए जैसे कि वह स्वयं चुनाव में उतरे हों.

ये भी पढ़ें- क्या BJP और राज ठाकरे की MNS का होने जा रहा है गठबंधन? देवेंद्र फडणवीस के बयान से मिले ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget