एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिर कांग्रेस के सवाल- 'PAK के सस्ते ड्रोन के लिए हमने क्यों छोड़ीं 15 लाख की मिसाइल?'

Congress on Operation Sindoor: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टिवार ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए सस्ते ड्रोन को नष्ट करने के लिए भारत ने महंगी मिसाइलें क्यों दागीं?

Vijay Wadettiwar on Operation Sindoor: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टिवार ने बुधवार (21 मई) को सरकार से एक ऐसा सवाल किया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. कांग्रेस नेता का सवाल था कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब तनाव चल रहा था, तब पाकिस्तान की ओर से छोड़े गए चीनी ड्रोन का निपटारा करने के लिए भारत ने 15 लाख के मिसाइल क्यों दागे? 

'15 लाख की मिसाइल क्यों कीं लॉन्च?'- कांग्रेस
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के सीनियर लीडर विजय वडेट्टिवार का कहना है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के समय पाकिस्तान ने 15-15  हजार  के सस्ते चीनी ड्रोन लॉन्च किए थे. उनसे निपटने के लिए भारत ने 15-15 लाख की मिसाइल लॉन्च कीं. यह कहां तक सही है? 

नागपुर में मीडिया से बात करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ने सवाल खड़ा किया कि क्या सरकार से तनाव के बीच हुए नुकसान के बारे में जानकारी लेना गलत है? 

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कांग्रेस का जवाब
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को भारत-पाकिस्तान के बीच 'चुटपुट युद्ध' करार दिया था, जिसके बाद से राजनीति तेज हो गई थी. इसके बारे में जब विजय वडेट्टिवार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दो देशों के बीच तनाव में अगर हमारे देश को नुकसान होता है, हमारे जवान शहीद होते हैं या हमारे देशवासियों की जान जाती है, तो सरकार से सवाल करना गलत नहीं है. 

कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार से किए सवाल
विजय वडेट्टिवार ने फिर सवाल किया कि क्या इस ऑपरेशन में भारत ने राफेल फाइटर जेट खोए हैं? उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने 5000 चीनी ड्रोन भारत की ओर दागे, जो शायद 15-15 हजार के होंगे लेकिन हमने 15-15 लाख की मिसाइल से उन 15 हजार के ड्रोन का खात्मा किया. सरकार को नुकसान की जानकारी के साथ उनके कारण स्पष्ट करने चाहिए."

यह भी पढ़ें: 'सरकार में बैठे हुए लोग जब हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काएंगे तो...', किस पर भड़के शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम?

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget