एक्सप्लोरर

Maharashtra: अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर अब CM शिंदे ने भी कसी कमर, लिया ये बड़ा फैसला

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गुरुवार (13 जुलाई) से राज्यभर के दौरे पर निकल रहे हैं. इसकी शुरुआत वो अपने गढ़ पुणे से करेंगे. कल शाम को एक रैली को वो संबोधित करेंगे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत पर सबकी नजरे हैं. बीते दिनों में महाराष्ट्र में कुछ ऐसा हुआ कि सभी चौंक गए. अजित पवार ने बगावत कर दी और शरद पवार की एनसीपी टूट गई. इतना ही नहीं वो कुल नौ बागी विधायकों के साथ महाराष्ट्र की सरकार में शामिल हो गए. अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद से ही ये सवाल उठने लगे कि क्या सीएम एकनाथ शिंदे को साइडलाइन कर दिया जाएगा. हालांकि, बीजेपी और खुद सीएम शिंदे भी कई मौकों पर ये कह चुके हैं कि उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है.

इस बीच अब सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया है. गुरुवार (13 जुलाई) से वो राज्य भर के दौरे पर निकलेंगे. शिवसेना के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है. सीएम का ये फैसला ऐसे समय में हुआ है जब एनसीपी गुट के विधायक सरकार का हिस्सा हैं और आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार होना है. एनसीपी के विधायक जो सरकार में शामिल हुए हैं उन्हें विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है. कैबिनेट विस्तार की पहल तेज हो चुकी है. 2 जुलाई को अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बने थे. 

Maharashtra: उद्धव ठाकरे गुट का डिप्टी CM फडणवीस पर हमला, कहा- 'पूर्व PM वाजपेयी के दौर वाली पार्टी...'

सीएम एकनाथ शिंदे अपने गढ़ पुणे से राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत करेंगे. शिवसेना के प्रवक्ता नरेश महस्के ने बताया कि सीएम एकनाथ शिंदे पुणे में शाम को एक रैली को संबोधित करेंगे. महस्के ने बताया कि इस राज्यव्यापी दौरे का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से संपर्क स्थापित करना है.

गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं. चुनावों को लेकर महाराष्ट्र में लगभग सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. उद्धव ठाकरे से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे के ये दोनों चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं होंगे. ऐसे में बिना समय गंवाए सीएम लोगों से जुड़ने के लिए राज्यभर की यात्रा पर निकल रहे हैं. इस यात्रा का पार्टी को कितना फायदा मिलता है ये आने वाले चुनावों में साफ हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget