एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे के 'जय गुजरात' नारे पर बवाल के बाद बचाव में उतरे देवेंद्र फडणवीस, 'शरद पवार ने...'

Maharashtra News: पुणे में 'जय महाराष्ट्र, जय गुजरात' नारे को लेकर उठे विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी कि यह मराठी अस्मिता का अपमान नहीं है. उन्होंने कहा कि हम सभी पहले भारतीय हैं.

Maharashtra Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (4 जुलाई) को पुणे में जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद थे. मंच से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 'जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात' का नारा दिया, जिसके बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई. 

महाराष्ट्र में भाषा विवाद जारी ही थी कि विपक्षी दलों ने इस नारे को भी मराठी अस्मिता पर हमला बताते हुए शिंदे को घेर लिया. राजनीतिक विरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे के समर्थन में उनके बयान पर सफाई दी है. 

शरद पवार ने भी 'जय कर्नाटक' कहा था- CM

सीएम ने कहा, "जब चिकोड़ी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण हुआ था, तब शरद पवार ने भी 'जय महाराष्ट्र, जय कर्नाटक' कहा था. तो क्या इसका मतलब ये हुआ कि उन्हें महाराष्ट्र से ज्यादा कर्नाटक पसंद है?" फडणवीस ने इस तरह की आलोचनाओं को "संकुचित सोच" बताते हुए कहा कि 'जय गुजरात' बोलने से मराठी अस्मिता कमजोर नहीं होती.

हमारी एकता और संस्कृति की खूबसूरती है- CM

फडणवीस ने कहा, "मराठी मानुष का नजरिया विशाल है, उसे सीमित नहीं किया जा सकता. हम सभी भारतीय हैं और हमें पहले अपने महाराष्ट्र पर गर्व होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दूसरे राज्यों का अपमान करें." उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘एक भारत’ की भावना में ही हमारी एकता और संस्कृति की खूबसूरती है, और उसे विभाजित करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.

भाषा विवादों पर सीएम ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा, "मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है, लेकिन इसके नाम पर हिंसा या जबरदस्ती स्वीकार्य नहीं है. मराठी न बोलने पर किसी से मारपीट करना कानून का उल्लंघन है." 

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और दोषियों पर कार्रवाई जारी है. फडणवीस ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भाषा को लेकर विवाद फैलाएगा या कानून हाथ में लेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget