एक्सप्लोरर

कांदिवली में पटाखे को लेकर मचा हंगामा, पुलिस ने कस्टडी में लिए तीन आरोपी

Mumbai News: मुंबई के कांदिवली में दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया. पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है.

मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. झगड़े और मारपीट के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. कांदिवली पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर 5 दिन की पुलिस कस्टडी हासिल की है.

पटाखा फोड़ने से शुरू हुआ झगड़ा, बढ़ा विवाद

घटना 20 अक्टूबर की रात लगभग 10:15 बजे की है. शिकायतकर्ता मित दिनेश झाला (उम्र 19 वर्ष) अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ महावीर नगर, कांदिवली (पश्चिम) में पटाखे फोड़ रहे थे. इसी दौरान उनकी एक परिचिता युवती ज़ील पटेल उनसे मिलने वहां पहुंचीं. थोड़ी देर बाद कुछ स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और कहा-सुनी करने लगे. बात पटाखा फोड़ने से शुरू हुई और मारपीट में बदल गई. युवती जब कार से वहां से जा रही थी, तब कुछ युवकों ने उसकी कार की खिड़कियों पर हाथ मारा. जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया.

कई घायल, युवक को आई गंभीर चोटें

हमले में मित झाला, उनके चचेरे भाई आदित्य, और दो अन्य युवक घायल हुए. मित झाला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार

पुलिस ने तफ्तीश के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है: सौरभ शंकर पोद्दार (20 वर्ष) – निवासी इंदिरा नगर, कांदिवली (प.), सुजल सचिन राठोड (20 वर्ष) – निवासी मंटनपाड़ा, कांदिवली (प.), और हार्दिक चंद्रकांत पाटिल (19 वर्ष) – निवासी समता नगर, कांदिवली (पू.). तीनों को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109(1), 118(2), 115(2) समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

कांदिवली पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लाठी (लकड़ी का डंडा) और पत्थरों से हमला किया. एक आरोपी के पास से सबूत स्वरूप वीडियो फुटेज भी मिला है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस के अनुसार, यह हमला जानलेवा इरादे से किया गया था, इसलिए मामला अब गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को बोरीवली के छुट्टी न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस कस्टडी (24 अक्टूबर तक) में भेजने का आदेश दिया है. पुलिस अब घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश कर रही है और हमले में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश जारी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
Maharashtra Karwa Chauth Moonrise Time: महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget