एक्सप्लोरर

अजित पवार से नाराज छगन भुजबल BJP में होंगे शामिल? CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात

Chhagan Bhujabal News: एनसीपी नेता छगन भुजबल की सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब सवाल उठ रहा है कि अजित पवार से नाराज भुजबल क्या बीजेपी जॉइन कर सकते हैं?

Chhagan Bhujbal Meets Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सागर बंगले पर पहुंचे. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के चलते छगन भुजबल नाराज चल रहे थे. अब सीएम फडणवीस से उनकी मुलाकात से सवाल उठ रहा है कि क्या एनसीपी नेता बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं? इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 

गौरतलब है कि मंत्री पद न मिलने पर एनसीपी नेता छगन भुजबल ने अजित पवार पर तंज कसा था. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस उन्हें कैबिनेट में शामिल करना चाहते थे, लेकिन अजित पवार ने ऐसा होने नहीं दिया. एनसीपी के लिए अजित पवार फैसले लेते हैं. इसके बाद भुजबल ने कहा था, 'जहां चैन नहीं, वहां रहना नहीं'. उन्होंने बताया था कि एनसीपी कार्यकर्ताओं और अपनी येवला सीट के लोगों से बातचीत कर के ही वह आगे कुछ बताएंगे. 

OBC वर्ग के संगठनों ने की भुजबल से मुलाकात
इससे पहले छगन भुजबल से कई ओबीसी वर्ग के संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी. भुजबल को महाराष्ट्र सरकार में शामिल नहीं किया गया, जिससे वह नाराज चल रहे हैं. इस बात से नाराज वह राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हुए थे. वहीं, उन्होंने मीडिया को बताया था कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से ओबीसी नेताओं ने मुंबई में एक बैठक की और फिर शहर में उनसे मुलाकात की. वह उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने पर हैरान थे. संगठनों ने दावा किया है कि भुजबल जो भी रुख अपनाएंगे, वो समर्थन करेंगे.

'क्या मैं खिलौना हूं?'
छगन भुजबल ने कहा नाशिक से लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया. जब वह राज्यसभा जाना चाहते थे, तो उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया. अब मंत्री पद नहीं दिया गया तो राज्यसभा सीट का ऑफर दे रहे हैं. भुजबल ने कहा, "क्या मैं खिलौना हूं? आप कहें तो खड़ा हो जाऊं, जब आप कहें तो बैठ जाऊं? मेरे क्षेत्र के लोग क्या सोचेंगे?"

यह भी पढ़ें: पुणे में भयानक हादसा! नशे में धुत डंपर ड्राइवर ने 9 लोगों को कुचला, दो मासूमों समेत 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget