एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शरद पवार के पैरों में गिर पड़े छगन भुजबल, अजित पवार गुट ने की NCP मुखिया से मुलाकात

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम अजित पवार ने आज NCP के नवनिर्वाचित मंत्रियों के साथ शरद पवार से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान अजित पवार खेमे के नेता छगन भुजबल शरद पवार के पैरों में गिर पड़े.

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम अजित पवार ने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नवनिर्वाचित मंत्रियों के साथ शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस बार सभी नौ मंत्रियों ने शरद पवार का आशीर्वाद लिया. इस मुलाकात के दौरान एक घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एबीपी की सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा के अनुसार मुलाकात के दौरान अजित पवार खेमे के नेता छगन भुजबल शरद पवार के पैरों में गिर पड़े और कहा कि विट्ठल का ख्याल रखना.

शरद पवार के पैरों में गिरे छगन भुजबल
बता दें छगन भुजबल एक कतार में बैठे थे जिसके बाद वो शरद पवार के सामने आए और सीधे उनके पैरों में गिर पड़े और कहा कि विट्ठा का ख्याल रखना. इसके बाद लगभग सभी नेता शरद पवार के पैरों में आकर बैठ गए और सबने उनसे हाथ मिलाया और आशीर्वाद लिया. बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों और शरद पवार के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई. अजित पवार के समूह ने शरद पवार से मुलाकात की जिसमें सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे-पाटिल, हसन मुश्रीफ, अदिति तटकरे, धनंजय मुंडे, संजय बनसोडे और अन्य शामिल थे. यह जानकारी मिलते ही जयंत पाटिल और जितेंद्र अवाद भी तुरंत वहां पहुंच गए. 

शरद पवार हमारे भगवान हैं:  प्रफुल्ल पटेल
शरद पवार से मुलाकात के बाद एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बातचीत की और बैठक के बारे में जानकारी दी. प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'आज हमारी मुलाकात हम सभी के भगवान शरद पवार से हुई. हम उनका आशीर्वाद लेने के लिए मिले. हम समझ गए कि शरद पवार मुलाकात के मौके पर यशवंतराव चव्हाण केंद्र में थे. इसलिए हम बिना मांगे यहां आ गए. उनके चरणों में गिरकर उनका आशीर्वाद लिया. हमसे अनुरोध किया कि हम अगले कुछ दिनों में एकजुट कैसे रहें, इस पर विचार करके उन्हें मार्गदर्शन दें. शरद पवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने शांति से हमारी बात सुनी.' प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान शरद पवार ने हमसे कोई टिप्पणी नहीं की.

ये भी पढ़ें: Maharastra News: 'हमें वचन दिया गया है तो मंत्री पद तो मिलेगा', शिंदे गुट के संतोष बांगड़ का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget