एक्सप्लोरर

Cruise Drugs Case: आर्यन खान से जुड़ा ड्रग्स मामला, चार्जशीट दाखिल करने के लिए NCB को और 60 दिन का वक्त

मुंबई की विशेष अदालत ने गुरुवार को आर्यन खान से जुड़े क्रूज पर ड्रग्स मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए एनसीबी को 60 दिन का समय दिया है.

मुंबई की विशेष अदालत ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से जुड़े क्रूज पर ड्रग्स मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए और 60 दिन का समय दिया है. जांच एजेंसी ने सोमवार को विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल के सम्मुख एक आवेदन देकर इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए और 90 दिन का समय मांगा था और कहा कि इस मामले में जांच अभी चल ही रही है. 

न्यायाधीश पाटिल ने अभियोजन एवं बचाव पक्षों के वकीलों की बातें सुनने के बाद जांच एजेंसी को इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 60 दिन का वक्त दिया है. एनसीबी ने अपने विशेष सरकारी वकील के माध्यम से दलील दी कि इस समय विस्तार की मांग के पीछे ‘बाध्यकारी कारण’ हैं. पिछले साल ब्यूरो ने इस मामले में 19 अन्य के साथ आर्यन खान को नामजद किया था. 

आर्यन खान को पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के समीप एक क्रूज जहाज पर छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों पर प्रतिबंधित ड्रग्स को कथित रूप से रखने, सेवन करने, खरीद और बिक्री करने, साजिश करने को लेकर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया किया. जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सभी 17 नमूनों की रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट मिल गयी है जिससे साबित हुआ कि छापे के दौरान बरामद की गयी प्रतिबंधित सामग्री नारकोटिक्स/साइकोट्रोपिक्स ड्रग्स थी.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि कुछ आरोपी बड़े ही प्रभावशाली हैं और भारत के बाहर रह रहे विदेशियों के साथ उनके अभियोजन योग्य चैट हैं , ऐसे चैट की जांच चल रही है क्योंकि उनमें विदेशी नागिरक शामिल हैं. उसने कहा कि नवंबर, 2021 से फरवरी, 2022 के दौरान कोविड-19 की भयंकर स्थिति के चलते विदेशी एजेंसियों से जवाब में देरी हुई. आरोपपत्र दाखिल करने में समय की मांग करते हुए एनसीबी ने अपनी अर्जी में दावा किया कि छह आरोपियों के सबंध में जांच करीब-करीब पूरी हो गयी है क्योंकि उनकी भूमिकाएं एक दूसरे से जुड़ी हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्य पंच गवाह के पी गोसावी के बयानों की रिकार्डिंग एवं परीक्षण पूरा नहीं हुआ है क्योंकि वह एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है. जांच एजेंसी की अर्जी का विरोध करते हुए अब्दुल कादर के वकील कुशल मोर ने कहा कि जांच एजेंसी ने उनके मुवक्किल को सलाखों के पीछे बनाये रखने के लिए यह आवेदन दिया है. कादर न्यायिक हिरासत में है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान में Housekeeper के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन और क्या है योग्यता 

Maharashtra CET Exam 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 का शेड्यूल घोषित, एग्रीकल्चर से लेकर इंजीनियरिंग तक, जानिए कब होंगी विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget