एक्सप्लोरर

'उद्धव ठाकरे ने गद्दारी की', चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान, शिवसेना-यूबीटी प्रमुख को बताया 'बिना दिमाग वाला नेता'

Maharashtra Politics: बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर तीखी टिप्पणी की थी, जिसपर चंद्रशेखर बावनकुले ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कथित तौर पर उद्धव ठाकरे को 'बिना दिमाग वाला नेता' करार दिया है.  उद्धव ठाकरे द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कि गई टिप्पणी पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि एक नेता के पास से 13 सांसद 50 विधायक निकल जाते हैं, तभी भी वह जागते नहीं हैं.

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंद्रशेखऱ बावनकुले ने कहा, ''उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं पर ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से सांसद और विधायक उनके नेतृत्व को छेड़कर एकनाथ शिंदे के पास चले गए. '' उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी पर टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें ये पता लगाना चाहिए कि उनसे कहां चूक हुई. यदि उन्होंने विधायकों और सांसदों पर ध्यान दिया होता तो महाराष्ट्र का राजनीतिक परिदृश्य कुछ और होता.

उद्धव से ऊब चुकी है महाराष्ट्र की जनता- बावनकुले

बावनकुले ने कहा कि सवाल अगर गद्दारी का है तो उद्धव ठाकरे की तरफ से गद्दारी हुई. वह बीजेपी के साथ जीत के आए और उन्होंने ही गद्दारी की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और हमारी पार्टी पर टिप्पणी करने से कुछ फायदा नहीं होगा. इससे हमारा और भी जनमत बढ़ेगा और उनका जनमत कम होगा. उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र की जनता ऊब चुकी है. महाराष्ट्र की जनता उनके बोलने से तंग आ चुकी है. महाराष्ट्र सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है. उद्धव ठाकरे उस मानसिकता से बाहर निकले. विपक्ष की भूमिका अच्छे से निभाएं.

अमित शाह को देता रहूंगा जवाब- उद्धव ठाकरे

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अंधेरी में शिवसेना संस्थापक और अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर एक जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं. अमित शाह मेरा भविष्य तय नहीं कर सकते. शिवसेना को तोड़ने की साजिश करने वालों को जनता करारा जवाब देगी. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि यदि राज्य में लोगों के दिल के मुताबिक फैसला होता तो दिल्ली में सरकार हिल जाती. मैं अमित शाह को जवाब देता रहूंगा.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 कर्मचारियों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget