एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: इगतपुरी में CBI ने पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर, 1.2 करोड़ कैश, 44 लैपटॉप, 71 फोन बरामद

Maharashtra News: CBI ने नाशिक के इगतपुरी में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया हैं. जहां विदेशी नागरिकों को धोखा देकर गिफ्ट कार्ड्स और क्रिप्टो के जरिए करोड़ों की ठगी होती थी.

महाराष्ट्र के नाशिक के इगतपुरी में सीबीआई ने एक रिसॉर्ट में चल रहे अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. यह कॉल सेंटर अमेजन सपोर्ट सर्विसेज का झांसा देकर लोगों से साइबर फ्रॉड करता था. CBI ने इस मामले में 6 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से 1.2 करोड़ कैश, 44 लैपटॉप और 71 फोन बरामद हुए हैं.

कैसे चलता था ये कॉल सेंटर रैकेट?

जांच में पता चला है कि आरोपित लोग अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के नागरिकों को फोन करके उन्हें धोखा देते थे. ये कॉल सेंटर गिफ्ट कार्ड्स और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए अपराध की कमाई करते थे. यहां लगभग 60 ऑपरेटर्स काम कर रहे थे, जिनमें डायलर्स, वेरिफायर्स और क्लोजर्स शामिल थे, जो इस धोखाधड़ी को अंजाम देते थे.

तलाशी के दौरान, CBI को 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल फोन और कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. इसके अलावा, लगभग 1.20 करोड़ रुपये की नकदी, 500 ग्राम सोना और 7 लग्जरी कारें जब्त की गई हैं. साथ ही, 5000 USDT क्रिप्टोकरेंसी (लगभग 5 लाख रुपये) और 2000 कनाडाई डॉलर के गिफ्ट वाउचर (करीब 1.26 लाख रुपये) भी मिले हैं.

CBI ने पहले भी एक गिरोह का किया था पर्दाफाश

इससे पहले जुलाई में, CBI ने ऑपरेशन चक्र-5 के तहत एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया था. यह गिरोह यूके और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को टारगेट करता था और टेक्निकल सपोर्ट स्कैम चलाता था. उस मामले में नोएडा के तीन ठिकानों पर छापे मारे गए थे.

CBI की जांच में यह सामने आया था कि गिरोह के सदस्य माइक्रोसॉफ्ट और अन्य बड़ी कंपनियों के तकनीकी सपोर्ट स्टाफ बनकर लोगों को ठगते थे. वे दावा करते थे कि उनके कंप्यूटर या मोबाइल में कोई तकनीकी समस्या है और समाधान के नाम पर भारी रकम वसूलते थे.

इंटरनेशनल स्पोर्ट से हुआ खुलासा

CBI ने इस गिरोह की तलाश FBI, ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर की थी. तलाशी में कई तकनीकी उपकरण और धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget