एक्सप्लोरर

Maharashtra: BJP पार्षद प्रवीण दारेकर पर मामला दर्ज, पार्टी ने विधानसभा और परिषद में किया हंगामा

Maharashtra विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ मामला दर्ज होने और राज्य में कुछ किसानों की बिजली आपूर्ति काटे जाने के मुद्दे पर मंगलवार को विधानसभा और परिषद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. 

Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने और राज्य में कुछ किसानों की बिजली आपूर्ति काटे जाने के मुद्दे पर मंगलवार को विधानसभा और परिषद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. मुंबई पुलिस ने मुंबई बैंक का निदेशक बनने के लिए श्रम संगठन की फर्जी सदस्यता का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की. आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जैसे ही मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पूछा कि विधानसभा के कितने सदस्य श्रम संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं. जब फडणवीस ने यह मुद्दा उठाया तो शिवसेना विधायक बालाजी कल्याणकर ने मांग की कि बकाये का भुगतान न करने के कारण जिन किसानों के बिजली के कनेक्शन काटे गए, उन्हें बहाल किया जाए.

विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के सदस्यों के हंगामा करने के बीच सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा. दूसरी बार स्थगन के बाद भाजपा सदस्य महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप आए गए. शिवसेना विधायक महेश शिंदे और बालाजी कल्याणकर ने मांग की कि सरकार किसानों की बिजली आपूर्ति बहाल करें.

राज्य के विधायी मामलों के मंत्री अनिल परब ने कहा कि इस मुद्दे पर सदन में बहस की जाएगी. इस पर फडणवीस ने पूछा कि सरकार कैसी बहस कराना चाहती है जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बिजली के कनेक्शन काटे न जाने के आश्वासन का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के लोग भी मांग कर रहे हैं कि किसानों की बिजली नहीं काटी जानी चाहिए. किसान हर दिन आत्महत्या कर रहे हैं.’’

इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी. इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा सदस्य फिर से सदन में आसन के समीप पहुंच गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. शोरगुल के बीच सदन को चौथी बार फिर दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दिया गया.

दारेकर के खिलाफ प्राथमिकी का मुद्दा विधान परिषद में भी उठा और भाजपा सदस्यों के एमवीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के कारण उसे भी कुछ वक्त के लिए स्थगित करना पड़ा. विधान परिषद में शोरगुल के बीच अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर ने सदन की कार्यवाही 25 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget