एक्सप्लोरर

बदलापुर केस: अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर हाई कोर्ट के तीखे सवाल, 'क्या आप सिर में गोली मार देते हैं'

Akshay Shinde Encounter: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Badlapur Case: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की मौत को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि इसे हम एनकाउंटर नहीं कह सकते हैं. एनकाउंटर की परिभाषा अलग होती है.

सरकार के वकील (CPP) ने कोर्ट को बताया कि स्टेट CID को मामला ट्रांसफर हो चुका है. दोनों मामलों की जांच स्टेट CID ने शुरू कर दी है. पहला अक्षय शिंदे के खिलाफ एटेम्पट टू मर्डर का और दूसरा उसकी मौत का.

कोर्ट ने पूछे तीखे सवाल

इसके बाद कोर्ट ने पूछा कि आखिर ये पूरा मामला कहां हुआ. CPP ने बताया कि मुंब्रा बाईपास पर हुआ. 

कोर्ट ने पूछा कि अक्षय शिंदे को गोली कहां लगी? इसपर वकील ने कहा कि गोली दाई तरफ सर में लगी और बायीं तरफ से निकल गई. पुलिस अफसर के थाई में गोली लगी थी. अक्षय ने 9 MM पुरानी पिस्टल से फायर किया था.

कोर्ट ने पूछा कि पिस्टल को लोड करना पड़ता है. क्या अक्षय शिंदे ने पिस्टल निकाला और लोड किया? इसपर वकील ने कहा कि दो तरह से अनलॉक किया जाता है. दूसरे तरीके में आपको ऊपर से स्लाइड करके अनलॉक करना पड़ता है. पुलिस के साथ हाथापाई में वो अनलॉक हुआ.

कोर्ट ने फिर कहा कि ये यकीन करना मुश्किल है. स्लाइडर को पुल करने में स्ट्रेन्थ लगता है. हम कोई शक पैदा नहीं कर रहे, लेकिन पुलिस वाले को साफ करना चाहिए कि क्या हुआ? नॉर्मली क्या आप सर में गोली मार देते हैं? या पैर या हाथ में? चार पुलिसकर्मी थे और वो एक ऐसे आरोपी को ओवरपावर नहीं कर पाए जो फायरिंग में अनट्रेंड था, यकीन करना मुश्किल है.

इसपर वकील ने कहा कि जब फायरिंग शुरू हुई तो दो पुलिस वाले वैन के पीछे की तरफ भागे और सामने सिर्फ संजय शिंदे ही थे तो उस वक़्त उनका यही इंस्टेंट रिएक्शन था. इसपर कोर्ट ने कहा कि आपको ओवरपावर करना चाहिए था. आपने सर में गोली मार दी. इसे हम एनकाउंटर नही कह सकते. एनकाउंटर की परिभाषा अलग होती है.

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने मंगलवार (24 सितंबर) को हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. साथ ही विशेष जांच दल (एसआईटी) से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया. 

क्या है आरोप?

स्कूल में संविदा सफाईकर्मी अक्षय शिंदे (24) पर ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था. यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिंदे को सोमवार शाम को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में नवी मुंबई की तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था, तभी गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई. 

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के ट्रस्ट को नहीं मिली जमीन, डिप्टी CM अजित पवार ने लगाया अड़ंगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget