एक्सप्लोरर

बच्चे की चाहत में समलैंगिक महिलाओं ने की किडनैपिंग, 8 महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

Mumbai Crime News: बॉम्बे में दो समलैंगिक महिलाओं ने अपने इलाके की एक पांच साल की बच्ची का अपहरण करवाया. बच्चे की चाहत में उठाए गए गलत कदम ने उन्हें जेल पहुंचा दिया.

Mumbai News:  बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने पांच साल की बच्ची के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किए गए समलैंगिक जोड़े को जमानत दे दी है. मनीष पिटाले की सिंगल बेंच ने 19 नवंबर को अपने आदेश में कहा कि दोनों महिलाएं एलजीबीटीक्यू (LGBTWQ) समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और पहले ही आठ महीने जेल में रह चुकी हैं. कोर्ट ने साथ ही कहा कि इससे ज्यादा बुरा क्या हो सकता है कि उन्होंने बच्चे की चाहत में गैरकानूनी रास्ता अपनाया.

कोर्ट ने कहा कि इस जोड़े ने बच्चे की चाहत में अन्य आरोपियों के साथ नाबालिग बच्ची को उसके माता-पिता से अलग कर दिया. ऐसे लोग दुर्भाग्यवश समाज को शर्मसार करते हैं और इन्हें जेल में रखा जाना चाहिए. कोर्ट ने अपनी सुनवाई में यह भी कहा कि पहली नजर में यह अपहरण का मामला है लेकिन यह जमानती अपराध है.

मार्च में कर लिया गया था गिरफ्तार

हाई कोर्ट ने कहा कि इस जोड़े ने अन्य आरोपियों से बच्ची को पाया था लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं है कि बच्ची का शोषण किया गया है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि दोनों महिलाएं समलैंगिक हैं और साथ में एक बच्चा करना चाहती थीं लेकिन यह वैज्ञानिक रूप से संभव नहीं था. मौजूदा स्थिति में वे नाबालिग बच्चे को गोद नहीं ले सकतीं. दोनों के खिलाफ मार्च में बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर केस दर्ज कराया गया था. 

इस मामले में तीन अन्य आरोपी हैं. यह बच्ची इसी साल 24 मार्च को लापता हो गई थी. उसे इलाके की एक महिला के साथ देखा गया था. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाश की और इस समलैंगिक जोड़े को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद से दोनों जेल में बंद थीं. समलैंगिक जोड़े पर आरोप है कि उसने बच्ची की व्यवस्था करने के लिए 9 हजार रुपये आरोपियों को दिए थे.

ये भी पढ़ें- 'ज्यादा मतदान का अर्थ है कि इस बार...', देवेंद्र फडणवीस के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget