एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ियों के आरोप वाली याचिका, बॉम्बे HC ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि...'

Bombay High Court News: बॉम्बे HC में जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस आरिफ डॉक्टर की बेंच ने मुंबई निवासी चेतन चंद्रकांत आहिरे की ओर से दायर की गई इस रिट याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया.

Maharashtra News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 20 नवंबर 2024 को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गंभीर अनियमितताओं के आरोप वाली याचिका खारिज कर दी है. याचिका में विशेष रूप से मतदान समाप्ति समय (शाम 6 बजे) के बाद असामान्य रूप से अधिक संख्या में वोट डाले जाने का मुद्दा उठाया गया था.

जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस आरिफ डॉक्टर की पीठ ने मुंबई निवासी चेतन चंद्रकांत आहिरे की ओर से दायर की गई इस रिट याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने कहा, ''इसमें कोई संदेह नहीं कि यह याचिका खारिज की जानी चाहिए. इस याचिका पर सुनवाई में कोर्ट का पूरा एक दिन व्यर्थ गया. हालांकि याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए था, लेकिन हम ऐसा करने से परहेज़ कर रहे हैं.''

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से क्या मांग की थी?

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की थी कि राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर घोषित चुनाव परिणामों को अमान्य घोषित किया जाए क्योंकि चुनाव प्रक्रिया में कथित रूप से कई उल्लंघन हुए हैं. आहिरे की ओर से दाखिल याचिका में यह दावा किया गया था कि शाम 6 बजे के बाद असाधारण रूप से अधिक संख्या में वोटिंग हुई और यह आंकड़ा 75 लाख से अधिक था.

याचिकाकर्ता के वकील ने क्या तर्क दिया?

इसके अलावा उन्होंने 90 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए और गिने गए वोटों के बीच विसंगतियों की ओर भी इशारा किया. याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रकाश आंबेडकर ने तर्क दिया कि निर्वाचन अधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की और इन विसंगतियों की रिपोर्ट नहीं की.

याचिका में जिन राहतों की मांग की गई, उनमें शाम 6 बजे के बाद डाले गए वोटों के टोकन की जानकारी, हर विधानसभा क्षेत्र में आधिकारिक समय के बाहर डाले गए वोटों का विवरण और विजयी उम्मीदवारों के निर्वाचन प्रमाण पत्र रद्द करने की मांग शामिल थी.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget