एक्सप्लोरर

Mumbai Alert: 'मैंने आपके स्कूल में टाइम बम लगाया है', बीकेसी स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं. गत मंगलवार को बीकेसी स्थित उनके धीरूभाई अंबानी स्कूल को उड़ाने की धमकी दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Mumbai Alert: मुंबई के बीकेसी स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूत्रों ने बताया कि स्कूल के लैंडलाइन फोन पर मंगलवार की शाम 4.30 बजे एक शख्स ने कॉल कर कहा, 'मैंने आपके स्कूल में टाइम बम (Time Bomb) लगाया है'. इतना बोलकर कॉलर ने फोन कट कर दिया. इसके बाद कॉलर ने दोबारा स्कूल के लैंडलाइन फोन पर कॉल किया और इस बार कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसे पुलिस पकड़े.

कॉलर ने गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर नाम होने की कही बात 

कॉलर ने कहा कि ऐसा करूंगा तो पुलिस मुझे पकड़ेगी, मुझे जेल में डालेगी, जिसकी वजह से उसका सोशल मीडिया (Social Media) पर नाम होगा और उसे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी भी पूछेंगे. ये मामला गंभीर है और अंबानी परिवार को अक्सर धमकियां आती रहती हैं. इसी वजह से इस बारे में स्कूल ने पुलिस को जानकारी दी. स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस (BKC Police) ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ IPC की धारा 505(1)(B) और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कॉलर ने दावा किया है कि वह गुजरात (Gujarat) में है.

मुंबई के प्रतिष्ठित और महंगे स्कूलों में शुमार है धीरूभाई अंबानी स्कूल 

इस स्कूल की स्थापना रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अपने संस्थापक धीरूभाई अंबानी की स्मृति में 2003 में की थी. यह स्कूल देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार है. उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी इस स्कूल की चेयरपर्सन हैं. इस स्कूल की सालाना फीस लाखों में है. आठवी से दसवीं तक की सालाना फीस 5.9 लाख रुपये है जबकि इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने के सालाना करीब 10 लाख रुपये फीस के रूप में भरने पड़ते हैं. यहां नर्सरी में दाखिला भी एक लाख 70 हजार रुपये लगते हैं. इसके बावजूद इस स्कूल में दाखिला के लिए भीड़ लगी रहती है. 

ये भी पढ़ें:- NCP विधायक हसन मुशरिफ के घर समेत कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget