एक्सप्लोरर

टिकट कटने के बाद 'मातोश्री' पहुंचे बीजेपी के सांसद, उद्धव ठाकरे बनाएंगे उम्मीदवार?

Shiv Sena UBT Candidates: महाराष्ट्र में बीजेपी ने मौजूदा सांसद उन्मेश पाटील का टिकट काटा है. इस सीट से स्मिता वाघ को टिकट मिला है. टिकट कटने से नाराज बीजेपी सांसद आज 'मातोश्री' पहुंचे हैं.

Unmesh Patil meeting Uddhav Thackeray: जलगांव लोकसभा क्षेत्र में पिछले 30 सालों से बीजेपी का दबदबा रहा है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद उन्मेश पाटील का टिकट काटकर पूर्व विधायक स्मिता वाघ को जलगांव से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. टिकट कटने से सांसद उन्मेश पाटील नाराज बताये जा रहे हैं. इसके बाद आज वो 'मातोश्री' गए और उद्धव गुट के नेताओं से मुलाकात की.

टिकट कटने से नाराज बीजेपी सांसद
ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही है कि शिवसेना (UBT) उन्हें टिकट दे सकती है. महाविकास अघाड़ी ने अभी तक जलगांव में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई तेज हो गई है. उन्मेश पाटील ने पहले संजय राउत से मुलाकात की थी और अब वह उद्धव ठाकरे से मिलने 'मातोश्री' पहुंचे हैं. ABP माझा के अनुसार, अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी के मौजूदा सांसद उन्मेश पाटील शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं.

बताया जा रहा है कि बीजेपी के असंतुष्ट उन्मेश पाटील अपनी पत्नी के साथ शिवसेना ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं. यह भी कहा जा रहा है कि उन्मेश पाटिल की पत्नी को ठाकरे गुट की ओर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. जानकारी सामने आई है कि उन्मेश पाटील की संजय राउत से ठाकरे गुट में शामिल होने को लेकर शुरुआती चर्चा हुई थी.

बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से 20 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जिन्हें नागपुर से, पंकजा मुंडे को बीड से और मिहिर कोटेचा को मुंबई उत्तर पूर्व से खड़ा किया गया है. इस सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का भी नाम है जिन्हें मुंबई उत्तर से उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: 'बैलेट पेपर से हो चुनाव, BJP दिखाए हिम्मत', सांसद संजय राउत बोले- 'EVM को हम लोकतंत्र...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget