एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'मुझे याद है कि उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को...', दोनों भाइयों के साथ आने को लेकर नारायण राणे का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने को लेकर बीजेपी नेता नारायण राणे ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, जिन्हें निकाला, अब उन्हीं को बुला रहे हैं. शिवसेना की हालत के जिम्मेदार उद्धव हैं.

Narayan Rane On Thackeray Brothers: महाराष्ट्र की राजनीति में 'ठाकरे बनाम ठाकरे' की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है. राणे ने उद्धव ठाकरे द्वारा राज ठाकरे को फिर से साथ लाने की कोशिशों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो कभी उन्हें पार्टी से निकालने के लिए जिम्मेदार थे, अब वही भाईचारे की बात कर रहे हैं.

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "यही उद्धव ठाकरे थे जिन्होंने राज ठाकरे को तंग किया, अपमानित किया और पार्टी से बाहर जाने के लिए मजबूर किया. आज वही उनके आगे-पीछे घूम रहे हैं."

राज, शिंदे और मैं शिवसेना की रीढ़ थे- नारायण राणे

नारायण राणे ने अपने पोस्ट में दावा किया कि राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे, गणेश नाइक और उन्होंने खुद मिलकर शिवसेना को ताकत दी थी. लेकिन उद्धव ठाकरे ने एक-एक कर सभी को दरकिनार कर दिया. उन्होंने कहा कि आज जो शिवसेना की हालत है, उसके लिए पूरी तरह उद्धव जिम्मेदार हैं.

बालासाहेब ने सत्ता दिलाई, उद्धव ने सब गंवाया- नारायण राणे

राणे ने लिखा, बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना को सत्ता तक पहुंचाया था, लेकिन उद्धव ठाकरे ने उसी सत्ता को गंवा दिया. आज मराठी जनता और हिंदू समाज ने उन्हें घर बैठा दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि जो नेता शिवसेना को खड़ा करने में लगे थे, उन्हें एक-एक कर निकाल बाहर किया गया. यही कारण है कि आज शिवसेना अपने सबसे कमजोर दौर से गुजर रही है.

राणे आगे लिखा, 'जो चला गया, वो फिर कभी वापस नहीं आता- जो बूंद से गई, वो हौद से नहीं आती.' इस टिप्पणी को उद्धव ठाकरे द्वारा राज ठाकरे को दोबारा साथ लाने की कोशिशों पर सीधा तंज माना जा रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उद्धव ठाकरे अपने सियासी समीकरण दुरुस्त करने में लगे हैं. माना जा रहा है कि राज ठाकरे के साथ गठबंधन या सुलह की संभावना तलाशी जा रही है. लेकिन राणे जैसे बीजेपी नेताओं का यह तीखा विरोध इस ‘घर वापसी’ योजना को बड़ा झटका साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'
नाना पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'
नाना पाटेकर के साथ तस्वीर शेयर कर CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'मन दुख से भरा...'
नाना पाटेकर के साथ तस्वीर शेयर कर CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'मन दुख से भरा...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget