एक्सप्लोरर

Maharashtra: चंद्रशेखर बावनकुले का उद्धव ठाकरे पर निशाना, 'अरविंद केजरीवाल के समर्थन में...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र बीजेपी चीफ और मंत्री चंद्रशेखबर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे का इतना बड़ा कद नहीं है कि वह पीएम मोदी के बारे में कुछ बोल सकें.

Nagpur News: सामाना एक लेख में केंद्रीय मंत्रियों के बंगले पर 10 साल तक किए गए खर्च के मुद्दे को उठाया गया था जिस पर महाराष्ट्र बीजेपी चीफ और मंत्री चंद्रशेखऱ बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule ) ने उद्धव ठाकरे को फटकार लगाते हुए कहा, ''उद्धव ठाकरे का इतना बड़ा कद नहीं है कि वह नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ बोल सकें. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन की शुरुआत चाय बेचने वाले जैसे साधारण पृष्ठभूमि से किया है.''

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने कहा कि पीएम मोदी ने जीवन में बहुत संघर्ष किया है जबकि उनकी तुलना में उद्धव ठाकरे पीएम मोदी के आसपास कहीं नहीं हैं. उन्हें यह समझना होगा कि मोदीजी ने अपना जीवन 140 करोड़ देशावासियों को समर्पित किया है.  

केजरीवाल के समर्थन में मोदी के खिलाफ ना बोलें उद्धव - बावनकुले

बावनकुले ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे ने सीएम रहते हुए मंत्रालय या विधान भवन का दौरा दो दिन के लिए भी नहीं किया. उद्धव जी को अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पीएम मोदी के खिलाफ कुछ बोलने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए.

चंद्रशेखर बावनकुले ने ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा, ''ढ़ाई साल तक घर में बैठकर ‘अतिविलास’ करने वाले उद्धव ठाकरे सामना के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी पर टिप्पणी करते हैं. इसे एक बड़ा मजाक ही कहा जा सकता है. विलासिता का आरोप लगाने वालों को प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन-प्रवास देखना चाहिए. जब एक चायवाला प्रधानमंत्री बनता है, तो वह अपने सादगी और मेहनत के बल पर ही बनता है.''

शीशमहल बनाने वाले की मदद के लिए दौड़े उद्धव - बावनकुले

बावनकुले ने आगे लिखा, ''प्रधानमंत्री मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. मोदी जी ने अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में हमेशा सादगी को बनाए रखा है. लेकिन, उनका यह सादापन ‘मातोश्री टू’ बनाने वाले उद्धव ठाकरे को नज़र नहीं आएगा. यही वजह है कि वह दिल्ली में शीशमहल बनाने वाले अरविंद केजरीवाल की मदद के लिए दौड़ पड़े हैं.''

उपहारों का मुद्दा बेवजह उठा रहे उद्धव  - बावनकुले

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे देश की छवि को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए होते हैं. उपहारों का मुद्दा बेवजह उठाकर देश के विकास पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है. भारत की वैश्विक स्थिति ऊंची हो गई है, और यही बात आपको असली तकलीफ दे रही है. फिलहाल इतना ही!''

ये भी पढ़ें-  मलबे को निपटाने का BMC ने निकाला नायाब तरीका, रिसाइकिल कर सड़क बनाने में इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget