एक्सप्लोरर

Ashirwad Yatra: BMC चुनाव से पहले BJP-शिंदे गुट का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों बाइकों के साथ निकाली आशीर्वाद यात्रा

BMC Elections: हाल ही में हुए विधान परिषद और विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं, जिसने बीएमसी चुनावों को लेकर सरकार की चिंता बढ़ा दी है.

Maharashtra News: मुंबई में बीजेपी (BJP) और सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की शिवसेना (Shiv Sena) ने आज वर्ली इलाके से आज अपनी आशीर्वाद यात्रा शुरू की. बता दें कि वर्ली उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है. वर्ली से इस यात्रा की शुरुआत करने का  उद्देश्य आदित्य ठाकरे के इलाके में शक्ति प्रदर्शन करना माना जा रहा है. यह यात्रा सैकड़ों बाइकों के जरिए निकाली गई.

इस आशीर्वाद यात्रा में सीएम एकनाथ शिंदे और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हुए. वर्ली की गलियों से होते हुए इस यात्रा को मुंबा देवी मंदिर तक जाना था जहां बीजेपी और शिवसेना के नेता आशीर्वाद लेंगे. बीजेपी और शिवसेना की यह संयुक्त आशीर्वाद यात्रा 3 चरणों में मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में निकाली जाएगी जिसमें बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता लोगों से मुलाकात करेंगे और मंदिरों में जाकर दर्शन करेंगे. 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे बीजेपी की तैयारी की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. इस यात्रा का लाभ बीजेपी को मुंबई महानगर के चुनाव में भी मिल सकता है.

सभी दलों का फोकस इस समय बीएमसी चुनावों पर
इस समय बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना का पूरा फोकस बीएमसी के चुनावों पर है. हाल ही में हुए विधान परिषद और विधानसभा के उपचुनावों में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं, जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में इस गठबंधन की सरकार के लिए बीएमसी के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा.

जल्द हो सकता है BMC चुनाव की तारीखों का एलान
मुंबई में जल्द ही बीएमसी के चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. महाराष्ट्र में हुए तख्ता पलट के बाद इन चुनावों पर सबकी नजर है. पिछले कई सालों से बीएमसी शिवसेना के पास ही रही है. साल 2017 में जब बीएमसी का चुनाव हुआ था तो उसमें बीजेपी महज दो सीटों से हार गई थी. बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं, जिसमें से शिवसेना के  खाते में उस वक्त 84 और बीजेपी के खाते में 82 सीटें आई थीं.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Suicide: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर के आवास पर रिश्तेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget