एक्सप्लोरर

Thane News: उल्हासनगर में बाइक चालक ने की 22 वर्षीय टेम्पो चालक की हत्या, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Mumbai: घटना के वक्त मृतक टेम्पो चलाकर अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी आरोपी ने ओवरटेक कर अपनी मोटरसाइकिल टेम्पो के आगे लगा दी और चालक को टेम्पो से बाहर निकालकर उसे सड़क पर पटक दिया.

Thane Crime:  उल्हासनगर में सोमवार रात एक रोड रेज की घटना में 29 वर्षीय बाइक सवार ने 22 वर्षीय टेंपो चालक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान भरत पटाड़िया के रूप में हुई है जो उल्हासनगर 1 के नेहरू चौक में रहता था. पुलिस ने पटाड़िया की हत्या के आरोपी करण जसूजा को गिरफ्तार कर लिया है जो उल्हासनगर 1 में ही रहता है. घटना सोमवार रात उस समय की है जब पटाड़िया अपने दोस्त आकाश सांवरिया के साथ टेम्पो चलाकर घर की ओर लौट रहा था.

मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट टूटने की वजह से हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि इस दौरान जसूजा पटाड़िया के ऑटो का पीछा कर रहा था. देखते ही देखते जसूजा ने अपनी मोटरसाइकिल ओवरटेक कर पटाड़िया के टेम्पो के आगे रोक दी.पटाड़िया के दोस्त और मामले के शिकायतकर्ता सांवेरिया ने दावा किया कि दोनों टेम्पो में बैठे थे, तभी आरोपी उनके पास आया और पटाड़िया के साथ बदतमीजी करने लगा. सांवेरिया के अनुसार आरोपी ने कहा- 'तू गाड़ी चलाना जानता है, तूने मेरी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तोड़ दी.'

आरोपी ने पटाड़िया को टेम्पो से बाहर खींचकर सड़क पर दे मारा

सांवेरिया ने अपनी शिकायत में कहा कि जब पटाड़िया ने पूछा की मैंने तुम्हारी नंबर प्लेट कब तोड़ी, तो आरोपी ने उसे टेम्पो से बाहर खींच लिया और दोबारा उसके साथ बदतमीजी करने लगा और फिर उसने पटाड़िया को सड़क पर दे मारा. सांवेरिया ने बताया कि वह घायल पटाड़िया को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (ठाणे पुलिस जोन 4) प्रशांत मोहिते ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने तुरंत एक टीम बनाई और शिकायत दर्ज होने के पांच घंटे के भीतर आरोपी को ट्रैक कर उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट टूटने जैसी छोटी सी बात को लेकर उसने यह अपराध किया. पुलिस ने बताया कि जसूजा ग्रेजुएट है लेकिन बेरोजगार है. पुलिस ने मंगलवार को उसे उल्हासनगर अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: पुणे में भिड़े NCP-BJP कार्यकर्ता, महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों का तांडव, सड़क निर्माण में लगे पांच वाहन फूंके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget