एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'छगन भुजबल को मंत्री न बनाना NCP का...', मंत्री भरत गोगावले का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार में ई.जी.एस. मंत्री भरत गोगावले के अनुसार शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की तरह ही एनसीपी (NCP Ajit ) ने भी मंत्रियों के चयन पर फैसला खुद लिया था.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल का बीजेपी में शामिल होने को लेकर जारी कयासबाजी के बीच ई.जी.एस. मंत्री एवं शिवसेना नेता भरत गोगावले ने रविवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि छगन भुजबल को मंत्रिमंडल से बाहर रखना महायुति का नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का आंतरिक मामला है. 

मंत्री भरत गोगावले के मुताबिक शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरह ही एनसीपी ने भी मंत्रियों के चयन पर फैसला किया था.  उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस मुद्दे पर अब कोई और टिप्पणी नहीं कर सकता. भुजबल को मंत्रिपरिषद से बाहर रखना एनसीपी का मामला था, महायुति गठबंधन का नहीं.’’ 

छगन भुजबल BJP में शामिल नहीं होंगे- नरहरि झिरवाल

दरअसल, हाल ही में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. तभी से उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इस मसले पर एनसीपी के बड़े नेता और मंत्री नरहरि झिरवाल कहा था, "छगन भुजबल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. वह अजित दादा के साथ रहेंगे." 

मंत्री नरहरि झिरवाल ने ये भी कहा था कि मैंने उनसे मुलाकात की थी. मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर भुजबल नाराज हैं.

'अजित पवार पर लगाए थे गंभीर आरोप' 

छगन भुजबल ने एनसीपी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर बीजेपी नीत सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल नहीं करने का आरोप लगाया. एनसीपी नेता ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने का समर्थन किया था.

उन्होंने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार पार्टी के लिए वैसे ही निर्णय लेते हैं जैसे बीजेपी के लिए फडणवीस और शिवसेना के लिए एकनाथ शिंदे करते हैं. इसे अलावा, उन्होंने कहा था, "जहां नहीं चैना, वहां नहीं रहना." उसी के बाद से उनके एनसीपी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. 

बता दें कि छगन भुजबल महाराष्ट्र में ओबीसी के बड़े नेता हैं. उन्होंने कहा था कि वह मंत्री नहीं बनाए जाने से निराश नहीं हैं, लेकिन अपने साथ किए गए व्यवहार से अपमानित महसूस कर रहे हैं. 

मुंबई में सड़क पार करते समय 85 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक ने उड़ाया, इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget