एक्सप्लोरर

किसी की नौकरी का था पहला दिन तो किसी के बेटे की थी शादी, कुर्ला बस हादसे की दर्दनाक कहानी

Kurla BEST Bus Accident: मुंबई के कुर्ला में हुई बस हादसे में सात लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इनमें से किसी के बेटे की शादी थी तो कोई अपने पिता से कुछ खाने का कहकर निकला था.

Kurla BEST Bus Accident: मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन नजदीक बेस्ट चालक की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हुई. बेस्ट की एसी बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी रेलवे स्टेशन तक जा रही थी. कुर्ला बस स्टॉप से निकलते ही ड्राइवर संजय मोरे से बस अनियंत्रित हो गई और बस की चपेट में 50 से अधिक लोग आ गए.

इस हादसे में 30 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तो 7 लोगों की मौत हो गई. जिन सामान्य नागरिकों की मौत हुई उसमें कोई अपने बेटे की शादी की तैयारी में जुटा था तो किसी के जीवन की पहली नौकरी का पहला दिन था. कोई अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन से पिक करने गया था तो किसी के बेटा आंखों के सामने कुछ खाने निकला था.

20 साल की अनम शेख की भी मौत
कुर्ला बस हादसे में 20 साल की अनम की भी जान चली गई. अनम बी. कॉम की अंतिम साल की छात्रा थी. अनम शेख पढ़ाई के साथ साथ अलग- अलग कोर्स भी सिख रही थी. खुद का व्यवसाय शुरू करने और पापा की मदद करने के लिए केक बनाने की हुनर भी सीख रही थी. अनम अपनी सहेली के साथ केक बनाने के सामान खरीदने गई थी और ट्रेन से कुर्ला रेलवे स्टेशन पर लौटी. 

घर लौटने के लिए ऑटो नहीं मिलने पर अनम ने अपने पिता को फोन किया. पिता स्कूटी से अनम को लेकर घर लौट रहे थे. उसी समय खूनी बस चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. बेटी अनम की घटनास्थल पर मौत हो गई और उसके पिता भी बुरी तरह घायल हो गए. अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल पिता को नहीं पता की उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही. अनम के मामा असगर शेख ने बताया की बेटी अनम नहीं रही पर प्रशासन सुनिश्चित करे कि किसी और कि बेटी के साथ ऐसा ना हो.

शिवम कश्यप की भी गई जान 
शिवम बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था. शिवम घर का बड़ा लड़का था. शिवम के पिता बुधराज और शरफुद्दीन दोनों मिलकर कपड़े की दुकान चलाते थे. शिवम भी अपने पिता के दुकान पर आया था. शिवम ने कहा कि वो दुकान बंद करने से पहले कुछ खाकर लौट रहा है. 
कुछ देर बाद दुर्घटना और लोगों की चीख चिल्लाहट की आवाज आई जिससे शिवम के पापा बुधराज लोगों के मदद के लिए दौड़े. एक गाड़ी के नीचे तीन लोग दबे हुए थे. बुधराज लोगों को उठाकर हॉस्पिटल जाने के लिए मदद कर रहे थे, लेकिन जैसे एक घायल शख्स को उठाया तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा शिवम ही एक शख्स के गोद में मरा पड़ा है. ये देख बुधराज कश्यप को विश्वास नहीं हुआ. बुधराज और अन्य लोगों ने तुरंत बच्चे को गोद में उठाया और हॉस्पिटल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया.

एक दिन बाद बेटे के रिश्ते वाले आने थे, मां की हुई मौत 
कुर्ला बेस्ट बस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनमें 55 साल की कनीज फातिमा अंसारी भी शामिल हैं. कनीज कुर्ला के देसाई नर्सिंग होम में 11 साल से बतौर सहायक नर्स काम करती थीं. जिस अस्पताल में वो काम करती थी उसी अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बस ने वाहनों और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी. उनकी दो बेटियां और दो ही बेटे हैं. दोनों बेटियों मेहरूनिसा और जैनब की शादी हो चुकी है. घर के छोटे बेटे मुस्तुफा की शादी होने वाली थी. मंगलवार (10 दिसंबर) के दिन घर में लड़की वाले घर पर मिलने आने वाले थे. शादी की तैयारी चल रही थी. घर में मरम्मत और पेंटिंग का काम चल रहा था, इसलिए कनीज फातिमा एक हफ्ते से नाइट शिफ्ट में काम करने जाती थी.

आफरीन शाह का था नौकरी का पहला दिन
मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाली 19 साल को आफरीन शाह को पढ़ाई के साथ नौकरी लग गई. आफरीन शाह ने सोमवार से नौकरी की शुरुआत की. मोबाइल में खिंची हुई तस्वीर बताती है कि आफरीन नौकरी के पहले दिन बहुत खुश थी. बस उसे अंदाजा नहीं था कि नौकरी का पहला दिन उसकी जिंदगी का आखीरी दिन होगा. आफरीन के शव लेने घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा की घर की बेटी इस दुनिया में नहीं रही. आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

नहीं था चलाने का अनुभव, क्लच की जगह दबाया एक्सीलेरेटर, कुर्ला बस हादसे में आरोपी का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget