एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: महाराष्ट्र ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला को दिया खास तोहफा, 'सियावर रामचंद्र की जय' लिखकर बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ramlala Pran Pratishtha: महाराष्ट्र भी रामभक्ति में रंगा नजर आ रहा है. चंद्रपुर शहर में शनिवार को एक अद्भूत नजारा देखने को मिला. 33258 दीये जलाकर‘सियावर रामचंद्र की जय’ लिखा गया.

Maharashtra News: देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है. लोग राम भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं. अपने-अपने मन के भावों के अनुसार अपनी आस्था को दर्शा रहे हैं. शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला. अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर चंद्रपुर शहर के एक मैदान पर हिंदी भाषा के वाक्य ‘सियावर रामचंद्र की जय’ को दर्शाने (लिखने) के लिए 33258 दीये जलाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया.

33258 दीयों से लिखा ‘सियावर रामचंद्र की जय’
यह कार्यक्रम शनिवार रात यहां चंदा क्लब मैदान पर प्रदेश के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की मौजूदगी में हुआ. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मिलिंद वेर्लेकर और प्रसाद कुलकर्णी ने रविवार सुबह मुनगंटीवार को इस उपलब्धि से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे. यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सार्वजनिक वाचनालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जहां आतिशबाजी भी की गई.

महाराष्ट्र में आज सार्वजनिक अवकाश
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 22 जनवरी के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मंगल प्रभात लोढ़ा सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी इसपर सरकार ने फैसला लिया. 

आज होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
जिस घड़ी का रामभक्तों को इंतजार था वो आज आ गई है. आज दोपहर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी तरफ से सजकर तैयार है. राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है. मंदिर को सजाने के लिए फूलों के विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं. अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई बड़े राजनेता, बॉलीवुड, खेल जगत और देश की गई नामचीन हस्तियां आज अयोध्या पहुंच रही हैं. 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे CM शिंदे, बोले- 'मैं कुछ लोगों के साथ जाने के बजाय...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget