एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: मुंबई में BJYM के विरोध के बीच TISS के छात्रों ने देखी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, बढ़ाई गई कॉलेज की सुरक्षा

BBC Documentary: मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के कई छात्रों ने भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के विरोध के बीच बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखी.

BBC Documentary: मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के कई छात्रों ने परिसर के बाहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा शाखा के विरोध के बीच 2002 के गोधरा दंगों पर बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखी. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. 

अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने पहले डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की एक सामूहिक स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्होंने संस्थान द्वारा चेतावनी के बावजूद इसे शनिवार को लैपटॉप और मोबाइल फोन पर एक निश्चित समय और स्थान पर देखा. अधिकारी ने बताया कि वहीं परिसर के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 

विदेश मंत्रालय ने बताया था दुष्प्रचार सामग्री
इसके बारे में जानकारी बीजेपी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं हो गई और वो परिसर के बाहर पहुंच गए. शाखा के कार्यकर्ताओं ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद्द करने की मांग की और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया मंच ट्विटर और यूट्यूब को ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नामक इस डॉक्यूमेंट्री के लिंक को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था. विदेश मंत्रालय ने इसे ‘दुष्प्रचार सामग्री’ करार देते हुए कहा था कि इसमें तटस्थता की कमी है और औपनिवेशिक मानसिकता झलकती है. हालांकि, विपक्षी दलों ने डॉक्यूमेंट्री तक पहुंच को अवरुद्ध करने के सरकार के कदम की आलोचना की है.

बता दें इंडिया: द मोदी क्वेश्चन दो पार्ट में बनाई गई एक सीरीज है.  इसमें साल 2002 गुजरात दंगों के बारे में बताया गया है. साथ ही बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में उस दौरान की राजनीतिक हालात की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं. साथ ही पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री का दौर भी दिखाया गया है. ब्रिटेन में इस डॉक्यूमेंट्री का पहला एपिसोड 17 जनवरी को प्रसारित हुआ था.  जिसमें पीएम मोदी के शुरुआती राजनीतिक जीवन को दिखाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री में अधिकतर हिस्सों में पीएम मोदी के खिलाफ चीजें दिखाई गई हैं. 

Maharashtra News: महिला से रेप और जबरन गर्भपात मामले में दो आरोपी बरी, कोर्ट ने बताई ये वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget