एक्सप्लोरर

Bal Thackeray Jayanti: संजय राउत ने की बाल ठाकरे की भारत रत्न देने की मांग, कहा- 'हम जिंदा हैं और...'

Bal Thackeray Jayanti 2025: संजय राउत ने कहा कि बाला ठाकरे का व्यक्तित्व किसी का मोहताज नहीं रहा है. नरेंद्र मोदी ने शिवसेना को तोड़ने की बहुत कोशिश की और उन्होंने तोड़ा भी, लेकिन असली शिवसेना हम हैं.

Bal Thackeray Birth Anniversary: शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर आज (23 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इस पर अब शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये लोग ट्विटर पर बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देते हैं, तो यह सबसे बड़ा पाखंड है. 

संजय राउत ने कहा, "बालासाहेब ठाकरे का व्यक्तित्व किसी का मोहताज नहीं रहा है, उनका व्यक्तित्व विराट है. नरेंद्र मोदी ने शिवसेना को तोड़ने की बहुत कोशिश की और उन्होंने तोड़ा भी, लेकिन असली शिवसेना हम हैं. आज पीएम मोदी और अमित शाह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस जैसे लोग ट्विटर पर बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देते हैं, तो यह सबसे बड़ा पाखंड है. उन्होंने शिवसेना को अपने स्वार्थ के लिए तोड़ दिया, फिर भी हम जिंदा हैं और पलटवार करेंगे."

संजय राउत ने BJP से की ये मांग
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आगे कहा, "ट्वीटर पर ढोंग करने से अच्छा है कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए. बीजेपी ने ऐसे-ऐसे लोगों को भारत रत्न दिया है, जिनको कोई जानता भी नहीं है. अभी 26 जनवरी आ रही है, बीजेपी को बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न पुरस्कार देने का ऐलान करना चाहिए."

वह कभी अपने वसूलों के खिलाफ नहीं गए- संजय राउत
उन्होंने कहा, "अगर आज बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते तो शिवसेना तोड़ने वाले और महाराष्ट्र को लूटने वालों को जूतों से मारते. बालासाहेब ठाकरे ढोंग नहीं करते थे, जो ढोंग करता था उसको जूतों से मारते थे. जिधर मातोश्री है वही असली शिवसेना है, असल शिवसेना हम हैं, वह चाइना माल हैं.  बालासाहेब ठाकरे ने इंदिरा गांधी का भी समर्थन किया था और देश में इमरजेंसी का भी समर्थन किया था. उनकी राजनीति आदर्शों की राजनीति थी वह कभी अपने वसूलों के खिलाफ नहीं गए. राजनीति में उन्होंने हमेशा दूसरे लोगों को आगे किया."

पीएम मोदी और अमित शाह ने किया याद
पीएम मोदी ने बाल ठाकरे को याद करते हुए 'X' पर लिखा, "जन कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है और याद किया जाता है. जब बात अपने सिद्धांतों की आती थी तो वह समझौता नहीं करते थे और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में योगदान देते थे." 

गृह मंत्री अमित शाह ने बाल ठाकरे को याद करते हुए कहा, "वह सनातन संस्कृति और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के प्रति आजीवन समर्पित रहे. उन्होंने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया. उनकी वैचारिक दृढ़ता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी." 

ये भी पढ़ें- जलगांव ट्रेन हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ कर हुआ 13, एक अफवाह ने ले ली कई जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget