एक्सप्लोरर

'माझी लड़की बहिन योजना लाने वाली ये सरकार बच्चियों को...', बदलापुर की घटना पर बोले उद्धव ठाकरे

Badlapur School Case: उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुना है बदलापुर मामले में जो पकड़ा गया है कि वो बीजेपी से जुड़ा है. अगर ऐसा है तो क्या उसे भी निबंध लिखकर छोड़ दिया जाएगा.

Uddhav Thackeray On Badlapur School Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में नर्सरी में पढ़ने वाली चार साल की दो मासूम छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले में एकनाथ शिंदे सरकार विपक्ष के निशाने पर है. महाविकास आघाड़ी के नेता इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं. वहीं अब इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी शिंदे सरकार को घेरा है.

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "बदलापुर में जो घटना हुई वो बहुत दुखद है. इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं. यह महाराष्ट्र की सरकार लाडली बहन योजना लाती है, लेकिन राज्य के छोटी-छोटी बच्चियों को सुरक्षित नहीं रख सकते. आए दिन ऐसी घटना सुनने को मिलता है. यह बहुत दुखद है."

'ऐसे मामलों में न हो सियासत'
उद्धव ठाकरे ने कहा, "ऐसे मामलों में कोई राजनीति नहीं होना चाहिए.चाहे जिस भी शहर या राज्य में ऐसी कोई घटना पर तुरंत करवाई कर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले. जब निर्भया मामला हुआ था तो लगा कि ऐसी घटनाएं बंद होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उस निर्भया को भी इंसाफ मिलने में आठ साल लग गए."

पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा, "मैंने सुना है कि बदलापुर मामले में जो पकड़ा गया है कि वो बीजेपी से जुड़ा है. अगर ऐसा है तो क्या उसे भी निबंध लिखकर छोड़ दिया जाएगा, जैसा पुणे में हुआ. मुंबई के वर्ली में जो ऐक्सिडेंट हुआ था उसमे गिरफ्तार आरोपी मिहिर शाह का क्या हुआ, तो ऐसा बदलापुर मामले में नहीं होना चाहिए."

हम लाए थे शक्ति बिल
उद्धव ठाकरे ने कहा, "ऐसे मामलों में पीड़ितों को जल्द न्याय मिले, आरोपी को जल्द सजा मिले इसलिए हम शक्ति बिल लाये थे, लेकिन इन गद्दारों ने हमारी पीछे से सरकार गिरा दी. अब जो सरकार है वो लाडली बहन योजना का प्रचार कर रहे, वो इस बिल को पासकर कानून बनाए. हमारा बिल्कुल समर्थन है. हमने अपनी पार्टी का स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर दिया है."

ये भी पढ़ें

बदलापुर यौन शोषण मामले में दोषी के लिए की फांसी की मांग, आदित्य ठाकरे बोले- 'रेपिस्ट को टेररिस्ट की तरह...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget