एक्सप्लोरर

बदलापुर यौन शोषण मामले में दोषी के लिए की फांसी की मांग, आदित्य ठाकरे बोले- 'रेपिस्ट को टेररिस्ट की तरह...'

Badlapur School Case: बदलापुर के मामले पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं पर क्यों होनी चाहिए. समाज और कानून महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं कर पाता.

Badlapur School News: महाराष्ट्र के बदलापुर (Badlapur) में नर्सरी में पढ़ने वाली चार वर्षीय दो छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में अब विपक्ष का बयान आया है. शिवसेना-यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने बदलापुर की घटना सामने आने के बाद 'एक्स' पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और उन्होंने यह मांग की है कि रेपिस्ट को टेरेरिस्ट की तरह से देखा जाए. उन्होंने लिखा कि हर दिन जब हम महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कक्षाएं शुरू करने के बारे में सोचते हैं, जैसा कि हमने पहले किया था, एक गहरी आवाज मुझसे पूछती है कि क्यों?

आदित्य ने कहा, ''सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं पर क्यों होनी चाहिए. समाज और कानून महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं कर पाता. आए दिन हम देश भर से छेड़छाड़, रेप के ऐसे मामले सुन रहे हैं जिससे हमें गुस्सा आता है. आज बदलापुर मामले के बारे में सुनकर दुख हो रहा है. रेप तो रेप होता है और उम्र समूह के हिसाब से अंतर नहीं किया जाना चाहिए. हमें न्याय चाहिए. कठोर सजा दी जाए ताकि रेपिस्ट के मन में डर पैदा हो.''

राष्ट्रपति मुर्मू से की यह अपील
आदित्य ने आगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील कि ''जहां तक ​​महाराष्ट्र की बात है तो मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी महाराष्ट्र के लंबित शक्ति विधेयक को अपनी मंजूरी दें जो महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कानून को सशक्त बनाएगा. मैंने यह पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहता हूं कि रेपिस्ट के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार होना चाहिए.''

विजय वडेट्टीवार ने क्या कहा?

वहीं विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पुलिस आयुक्त डुंबरे से इस संबंध में फोन पर बात की है. इस मामले में माता-पिता को थाने में 12 घंटे बिठाकर इंतजार कराने वाली महिला पुलिस अधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग की है. विजय वडेट्टीवर ने कहा कि इस मामले की तीन महीने में फास्ट ट्रैक सुनवाई कर आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए. बता दें कि बदलापुर की घटना पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने प्रेस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वसन दिया है. 

बदलापुर की घटना पर लोगों में काफी नाराजगी है. लोग स्कूल और कक्षाओं में घुस गए हैं और अंदर तोड़-फोड़ मचा रहे हैं. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाएं डंडों से खिड़की के शीशे तोड़ती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें - Maharashtra Weather: मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी, विदर्भ में बिजली गिरने का अलर्ट, जानें- अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget