एक्सप्लोरर

Exclusive: बाबा सिद्दीकी की सुपारी नहीं लेना चाहता था आरोपी राम कनौजिया, पूछताछ में उगले कई राज

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनसे पूछताछ से नई बातें सामने आई हैं.

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) हत्याकांड की जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पांच और आरोपियों को अम्बरनाथ, डोम्बिवली और पनवेल इलाके से गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी ने बताया कि वह यह कॉन्ट्रैक्ट नहीं लेना चाहता था इसलिए इसके लिए एक करोड़ रुपये की मांग की थी. जिसके बाद यह कॉन्ट्रैक्ट किसी और को दे दिया गया.
 
क्राइम ब्रांच ने नितिन सापरे को डोम्बिवली से गिरफ्तार किया गया जो कि 32 साल का है. संभाजी पारधी (43) को पनवेल से गिरफ्तार किया गया है. राम कनौजिया (44), प्रदीप थोंबरे (37) और चेतन पारधी (27) को अम्बरनाथ से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में राम कनौजिया ने बताया कि शुरुआत में शुभम लोनकर ने उसे और नितिन सापरे को बाबा सिद्दीकी को मारने की सुपारी दी थी.

ज्यादा पैसा मांगने पर राम कनौजिया को नहीं मिली सुपारी

राम कनौजिया महाराष्ट्र का रहने वाला है. बाबा सिद्दीकी को मारने के बाद क्या रिएक्शन होगा, इसकी भनक उसे लग गई थी. एक अधिकारी ने बताया कि राम कनौजिया को यह कॉन्ट्रेक्ट नहीं लेना था इसी वजह से उसने बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की, जिसके बाद शुभम लोनकर में कहा कि यह बहुत ज्यादा है और फिर शुभम लोनकर ने अपना इरादा बदल दिया. 

इसलिए यूपी के युवकों को दी हत्या की सुपारी

राम कनौजिया ने बताया कि शुभम लोनकर को यह पता था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र में इमेज और उनके कद के बारे में जानकारी नहीं होगी. इसलिए वे कम पैसे में भी हत्या करने के लिए राजी हो जाएंगे. एक अधिकारी ने आगे बताया कि जब राम कनौजिया और नितिन सापरे पीछे हट गए तब जाकर शुभम ने यह काम उत्तर प्रदेश मॉड्यूल को दे दिया. इसके लिए धर्मराज कश्यप, गुरनैल सिंह और शिवकुमार गौतम को हायर किया गया. 

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का महाराष्ट्र प्लान, MVA में कितनी सीटें चाहती है समाजवादी पार्टी? साफ किया रुख

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget