एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या के वक्त सिक्योरिटी गार्ड क्यों कुछ नहीं कर पाए? पूछताछ में किया खुलासा

Baba Siddique Death News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे गोलीबारी के वक्त सिक्योरिटी गार्ड्स कुछ नहीं कर पाए. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

Baba Siddique News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनके तीनों सिक्योरिटी गार्ड्स का बयान दर्ज किया है. बाबा सिद्दीकी को जो सुरक्षा दी गई थी उसे 2+1 कहते हैं यानी कि 2 सिक्योरिटी गार्ड्स दिन में और एक रात में उनके साथ रहते थे. 

जिस समय बाबा सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट गए थे उस समय उनके साथ दो सिक्योरिटी गार्ड्स थे. बाबा सिद्दीकी के वहां से निकलने से पहले यानी कि 8:30 बजे के करीब एक सिक्योरिटी गार्ड वहां से निकल गया था.

सिक्योरिटी गार्ड ने क्या कहा?

सूत्रों में बताया कि जिस समय बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग हुई उस समय उनके साथ सिर्फ एक ही सिक्योरिटी गार्ड था. उस सिक्योरिटी गार्ड ने उस समय जवाबी फायरिंग नहीं की. उसका दावा है कि उसकी आंख में मिर्ची जैसा कुछ गया इस वजह से वो कुछ नहीं कर पाया. 

फिर बयान दर्ज करेगी पुलिस

बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी भी जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे सिक्योरिटी गार्ड्स कुछ नहीं कर पाए. मुंबई पुलिस अब दोबारा से तीनों सिक्योरिटी गार्ड्स का डिटेल में बयान दर्ज करेगी.

इस बीच, सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी गुरुवार को फिर से मुंबई पुलिस मुख्यालय गए. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से मुलाकात की और अपने पिता की हत्या की जारी जांच पर चर्चा की. उन्होंने घटना से संबंधित कुछ जानकारी भी साझा की.

 महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमले के फौरन बाद दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. जबकि एक शूटर शिवकुमार गौतम फरार है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस जुटी है. पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ तो नहीं है.

महाविकास अघाड़ी में 260 सीटों पर सहमति! इन सीटों पर अब भी फंसा पेंच

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget