एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'जब राजीव गांधी PM थे तब हुआ था राम मंदिर का शिलान्यास, BJP तो...', शरद पवार का बयान

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में राम भक्तों में खुशी की लहर है. दूसरी तरफ सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी जारी है.

Maharashtra News: राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो रही है. विपक्षी पार्टियां मंदिर को बीजेपी पर एक के बाद एक 'तीर' छोड़ रही है तो वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी की तरफ से पलटवार भी हो रहा है. अब एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि अयोध्या में एक राम मंदिर के लिए 'शिलान्यास' उस वक्त हुआ था जब राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) देश के प्रधानमंत्री थे. बीजेपी और आरएसएस केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. 

शरद पवार मंगलवार को कर्नाटक के निपानी में जनसभा के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने यह बात कही. शरद पवार ने कहा, ''राजीव गांधी के कार्यकाल में 'शिलान्यास' हुआ था लेकिन बीजेपी और आरएसएस भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है.'' राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके पहले 11 दिन का अनुष्ठान शुरू किया है. इस शरद पवार ने कहा कि ''मैं राम जी में उनकी आस्था का सम्मान करता हूं लेकिन अगर वह गरीबी मिटाने के लिए व्रत रखने का फैसला करते तो लोग उसकी सराहना करते.'' 

इन दलों ने ठुकराया है न्योता
उधर, लोकसभा चुनाव के लिए गठित इंडिया गठबंधन के कई घटक दलों ने न्योता ठुकरा दिया है जबकि अभी शरद पवार को न्याता नहीं मिला है. हालांकि शरद पवार का कहना है कि वह 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे. अभी तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और लेफ्ट पार्टी ने न्योता ठुकरा दिया है. कांग्रेस ने इसे बीजेपी और आरएसएस का प्राइवेट इवेंट बताया है. जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले तो यह कहा कि वह न्योता देने वाले को नहीं जानते. हालांकि आलोचना से घिरने के बाद ट्वीट किया कि वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अयोध्या जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: लॉज में महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार, कुछ दिन पहले मिली थी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget