एक्सप्लोरर

Aurangzeb Row: सपा विधायक अबू आजमी से पूछताछ करेगी पुलिस, जानें- कब हो सकती है गिरफ्तारी?

Aurangzeb Controversy: अबू आजमी को पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाने वाली है. इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जवाहरलाल नेहरू की किताब का जिक्र किया, जिसके बाद विधान परिषद में महौल गरमा गया.

Abu Azmi On Aurangzeb: औरंगजेब की तारीफ के बाद से ही सपा विधायक अबू आजमी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. महाराष्ट्र पुलिस अबू आजमी को एक-दो दिनों में पूछताछ के लिए बुलाने वाली है. वैसे तो अबू आजमी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है, हालांकि सूत्रों की मानें तो उनकी गिरफ्तारी तुरंत नहीं होगी.

फडणवीस ने नेहरू की किताब पर की टिप्पणी
वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. औरंगजेब विवाद के बीच CM फडणवीस ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का जिक्र करते हुए विपक्ष से सवाल किया, "क्या वे इस किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणियों की निंदा करेंगे?"

अबू आजमी को जेल भेजूंगा - फडणवीस
महाराष्ट्र विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पर भी सवाल उठे. विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सरकार से पूछा, "अबू आजमी को जेल में क्यों नहीं डाला जा रहा?" इसके जवाब में फडणवीस ने कहा, "जरूर डालेंगे." उन्होंने आगे कहा कि कोरटकर ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की अपील की है, लेकिन सबसे बड़ी बदनामी नेहरू ने की है.

विधानसभा में गरमाया माहौल
अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ के मामले में पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. इस फैसले पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि पूर्व पत्रकार प्रशांत कोरटकर, अभिनेता राहुल सोलापुरकर और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. जब विपक्ष ने दोहरे मापदंड का आरोप लगाया, तो फडणवीस ने पलटवार किया और कहा, "क्या विपक्ष नेहरू की किताब की निंदा करेंगे?"

इस बयान के बाद सदन में माहौल और गरमा गया, और दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गई. अब देखना होगा कि विपक्ष इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और बड़ा रूप लेता है.

ये भी पढ़ें -पहले FIR, फिर विधानसभा से सस्पेंड, एंट्री भी बैन, क्या जाएंगे जेल? औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे अबू आजमी

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget