एक्सप्लोरर

Aurangabad: औरंगाबाद में दो गुटों के बीच झड़प, 13 गाड़ियों को किया आग के हवाले, पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल

Aurangabad News: बदमाशों ने 13 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. स्थिति अब नियंत्रण में है और पूरे औरंगाबाद में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया. औरंगाबाद को अब छत्रपति संभाजीनगर कहा जाता है.

Aurangabad: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रामनवमी से पहले एक राम मंदिर के पास दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. करीब 500 आक्रोशित लोगों की भीड़ ने पथराव किया और पेट्रोल की बोतलें फेंकी. इसमें 10 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 लोग घायल हो गए. औरंगाबाद को अब छत्रपति संभाजीनगर कहा जाता है. 

राम मंदिर के पास  5-5 लोगों के दो गुटों में झड़प से शुरू हुआ बवाल 

अधिकारियों के अनुसार, ये घटना औरंगाबाद शहर के किरादपुरा इलाके में हुई जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है. बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात उत्पातियों  ने 13 वाहनों में आग लगा दी. उत्पाती भीड़ को नियंत्रित करने के पुलिस आंसू गैस के गोले और प्लास्टिक की गोलियां छोड़ी और कुछ असली फायरिंग भी की. उत्पातियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं. ये घटना तब शुरू हुई जब मंदिर के पास 5-5 लोगों की दो गुटों में झड़प हो गई. इसके बाद एक गुट के युवक वहां से चले गए. औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने बताया कि कुछ देर बाद पुलिस की टीम वहां पहुंच गई. एक घंटे बाद वहां पत्थर और पेट्रोल भरा बोतल लेकर उत्पातियों की भीड़ जुट गई और पुलिस पर हमला बोल दी.

कुछ लोग उकसाने वाले बयान देकर माहौल बिगाड़ने का कर रहे प्रयास 

जिनसी थाने में चार से पांच सौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने इस हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कुछ लोग उकसाने वाले बयान देकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी ओर विपक्ष को एक मुद्दा मिल गया है.

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नेताओं ने बीजेपी और एआईएमआईएम को हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. ऐसा 2 अप्रैल को होने वाले महाविकास अघाड़ी की रैली में बाधा डालने के लिए किया गया है. शिवसेना उद्धव गुट के नेता चंदकांत खैरे ने कहा कि एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और औरगाबाद के निवासी केंद्रीय मंत्री भगवत कराद दोस्त हैं. यह प्लान उन्हीं लोगों का था. 

एआईएमआईएम के सांसद ने की जांच की मांग 

विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने नासिक में कहा कि क्या यह दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने का प्रयास है ? पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए और मास्टरमाइंड का पता लगाना चाहिए. अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए औरंगाबाद से एआईएमआईएम के सांसद जलील ने संवाददाताओं से कहा कि यह उनकी विफलता को छिपाने के लिए किया जा रहा है. जब कुछ अच्छा होता है, तो  उनकी वजह से होता है, लेकिन अगर कुछ बुरा होता है, तो यह एआईएमआईएम के कारण होता है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि घटना की जांच हो. 

ये भी पढ़ें :-Maharashtra Violence: संभाजी नगर में हुई हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, फडणवीस ने लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget